केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मिल सकता है बेसिक सैलरी में 53% DA मर्ज होकर

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की, जिससे अब DA 50% से बढ़कर 53% हो गया है। इसके साथ ही पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी 3% की वृद्धि की गई है। इस फैसले के बाद अब सवाल हैं कि क्या जनवरी 2025 में अगली संशोधन से पहले इस बढ़े हुए DA को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में स्थायी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की संभावना
ऐसा पहली बार नहीं है कि DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले 5वें और 6ठे वेतन आयोग (Pay Commission) के समय भी, जब महंगाई भत्ता 50% को पार कर गया था, तो इसे बेसिक में मर्ज करने की सिफारिश की गई थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, फिलहाल इसपर चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

सैलरी पर संभावित असर
अगर DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाता है, तो इससे सैलरी स्ट्रक्चर में स्थायी बदलाव देखने को मिलेंगे। यह बदलाव न केवल बेसिक सैलरी में वृद्धि करेगा, बल्कि भत्तों (Allowances) और अन्य लाभों पर भी प्रभाव डालेगा। इस फैसले का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को उनके पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों में भी मिलेगा।

अगली DA बढ़ोतरी की संभावित तारीख
आमतौर पर सरकार मार्च और सितंबर-अक्टूबर में DA और DR में संशोधन की घोषणा करती है, जो क्रमशः जनवरी और जुलाई से प्रभावी होता है। अगले DA हाइक की घोषणा होली से पहले, मार्च 2025 में की जा सकती है। यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में एक बड़ी राहत होगी।

admin

Related Posts

पावर सेक्टर को लेकर पीएम मोदी का विजन, ग्लोबल निवेशकों से भारत में निवेश का आग्रह

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'भारत…

मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: गैस प्लांट हमले पर मैक्रों सक्रिय, ईरान बोला– बेहद दुखद घटना

तेहरान ईरान में सैन्य संघर्ष को 20 दिन हो गए हैं। 19वें दिन इजरायल ने पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान