छात्रों को राहत! यूपी में होमवर्क नीति बदली, सभी स्कूलों को मानना होगा नया आदेश

मुजफ्फरनगर
कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों को अब मोबाइल फोन पर होमवर्क नहीं दिया जाएगा। फिर चाहे सरकारी विद्यालय के बच्चे हों या एडेड अथवा निजी। सभी विद्यालयों को इसका पालन करना होगा। गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बच्चों के अत्यधिक मोबाइल फोन का प्रयोग रोकने को लेकर पत्र भेजा है। इस पर अमल कराने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एडीएम (प्रशासन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे मोबाइल फोन के प्रति मानसिक, भावनात्मक एवं व्यावहारिक रूप से आसक्त होते जा रहे हैं। मोबाइल पर अनियंत्रित गेमिंग, इंटरनेट मीडिया तथा विभिन्न गतिविधियाें से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही पारिवारिक संबंधों एवं सामाजिक संतुलन पर भी इसका प्रभाव दिखाई देता है। इसका भयावह परिणाम पांच फरवरी को गाजियाबाद में देखने को मिला था। यहां पर तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी।

इस तरह की घटनाओं को रोकने तथा बच्चों को मोबाइल की दुनिया से दूर करने के लिए कदम उठाए गए हैं। एडीएम प्रशासन ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन के माध्यम से होमवर्क, असाइनमेन्ट के साथ शैक्षणिक कार्य नहीं देने के आदेश जारी किए हैं। इसकी निगरानी के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेताया गया है।

विशेष परिस्थितियों में होगा प्रयोग
स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मोबाइल का प्रयोग विषम एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में किया जा सकता है। इसकी भी स्कूल को निगरानी करनी होगी। अन्य व्यवस्था के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में ही समस्त शैक्षणिक कार्य सम्पन्न कराए जाएं एवं होमवर्क दिया जाए।

रैली निकालकर किया था जागरूक
प्रेमपुरी कालोनी स्थित श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गत 19 फरवरी को ही मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग के विरोध में जागरूकता रैली निकाली थी। उसमें बच्चों ने मोबाइल को लेकर विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रेमपुरी, हनुमान चौक, भगत सिंह चौक और शिव चौक के साथ प्रमुख बाजारों में पहुंचकर अभिभावकों, बच्चों को जागरूक किया था। संकल्प लिया था कि वह मोबाइल फोन से दूर रहेंगे। बच्चों ने संदेश दिया था कि मोबाइल फोन छोड़ो और किताबों से नाता जोड़ो। इसकी लोगों ने खूब सराहना की थी।

 

admin

Related Posts

होली से पहले राहत: नीतीश कटारा के कातिल विकास को सुप्रीम कोर्ट ने दी फर्लो मंजूरी

लखनऊ सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा की हत्या के जुर्म में बिना किसी छूट के 25 साल की जेल की सजा काट रहे विकास यादव को बड़ी राहत दी है।…

सोशल मीडिया पोस्ट बना मुसीबत, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखने वाले को बेल के साथ मिली कड़ी शर्त

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंस्टाग्राम पर कथित रूप से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार युवक फैजान को जमानत दे दी है। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा