9.7 लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत, बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की नई डेट जारी

पटना

बिहार लोक सेवा योग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान कर दिया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 के बीच तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले यह भर्ती परीक्षा 10 जनवरी से 16 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। नए शेड्यूल के मुताबिक बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा का पहला चरण 14 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026, दूसरा चरण 17 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 और तीसरा चरण 20 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच होगा। आपको बता दें कि बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा में 9.7 लाख अभ्यर्थी शामिल होने हैं।

कहां कितने पद
इस भर्ती में कुल 935 पद भरे जाएंगे। 374 पद अनारक्षित, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 150 पद अनुसूचित जाति, 10 पद अनुसूचित जनजाति, 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 112 पद पिछड़ा वर्ग और 28 पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस बार इस भर्ती रिकॉर्ड कुल 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीपीएससी के लिए एक नया कीर्तिमान है। यह पहली बार है जब किसी एक भर्ती में इतना बड़ा रिसपॉन्स मिला है।

वेतन- 29,200/- प्रति माह स्तर 5

चयन प्रक्रिया

सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक कटेगा। लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे । तीनों पेपरों का पैटर्न इस प्रकार है-

– सामान्य भाषा भाग–1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक) भाग–2 सामान्य हिन्दी (70 अंक) 100 प्रश्न 2 घंटा

– सामान्य अध्ययन के 100 अंक के 100 प्रश्न – 2 घंटा

– सामान्य योग्यता (General Aptitude) 100 अंक के 100 प्रश्न -2 घंटा

 

admin

Related Posts

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर