रिलायंस ने स्पोर्ट्स ड्रिंक बाजार में रखा कदम, सिर्फ 10 रुपये में मिलेगी ये स्पोर्ट्स ड्रिंक

मुंबई
 रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने नया स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘स्पिनर’ लॉन्च किया है, जिसे स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन के साथ मिलकर बनाया गया है। यह भारत का सबसे किफायती स्पोर्ट्स ड्रिंक है और सिर्फ 10 रुपए में उपलब्ध होगा। इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है और तीन फ्लेवर – नींबू, संतरा और नाइट्रो ब्लू में आएगा। कंपनी का दावा है कि अगले तीन वर्षों में स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का बाजार 1 अरब डॉलर तक पहुंचेगा, जिसमें स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएगा।

लॉन्च के साथ ही स्पिनर ने मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी आईपीएल टीमों से भी साझेदारी की है। मुथैया मुरलीधरन ने कहा, "स्पिनर हर भारतीय को एक्टिव और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।" वहीं, आरसीपीएल के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "हमारा लक्ष्य हर भारतीय को किफायती और प्रभावी हाइड्रेशन उपलब्ध कराना है।"

कंपनी ने क्या कहा?

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘मैं रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ इस रोमांचक उद्यम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं…‘स्पिनर’ एक पासा पलटने वाला साबित होगा, जो हर भारतीय को ऊर्जावान और सक्रिय बने रहने में मदद करेगा।’’ रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी केतन मोदी ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि हर भारतीय की पहुंच गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक होनी चाहिए। ‘स्पिनर’ के साथ, हमने एक किफायती और प्रभावी ‘हाइड्रेशन’ पेय बनाया है जिसका आनंद हर कोई ले सकता है, चाहे आप एक पेशेवर एथलीट हों या कोई ऐसा व्यक्ति जो ‘हाइड्रेटेड’ रहना चाहता हो।

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और आईपीएल टीमों के साथ साझेदारी में इस अभिनव उत्पाद को बाजार में लाने को लेकर खासे उत्साहित हैं।’’ दस रुपये वाला ‘स्पिनर’ स्पोर्ट्स ड्रिंक, नींबू, संतरा और नाइट्रो ब्लू जैसे तीन स्वादों में उपलब्ध है।

admin

Related Posts

US लाइसेंस मिलने के बाद RIL को बड़ा फायदा, वेनेजुएला के तेल सौदे पर हटेगी रोक

 नई दिल्‍ली अमेरिका ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को वेनुजुएला में तेल खरीदने के लिए लाइसेंस दे दिया है. अब रिलायंस बिना किसी अनुमति या सैक्‍शन के वेनेजुएला में तेल खरीद सकेगी.…

SIP और इक्विटी निवेश का क्रेज, NSE ने पार किया 25 करोड़ ट्रेडिंग अकाउंट का आंकड़ा

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुताबिक, भारत में कुल ट्रेडिंग अकाउंट्स (UCCs) की संख्या 25 करोड़ (250 मिलियन) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार