रिलायंस पावर के शेयरों में जबरदस्त मुनाफा, आरपावर के शेयर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़े

मुंबई

उद्योगपति अनिल अंबानी के अच्छे दिनों की वापसी होने लगी है. रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी से उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ है. कभी कंगाली के कगार पर पहुंच चुके अनिल अंबानी अब मुनाफा कमा रहे हैं. उनकी कंपनी रिलायंस पावर ( Reliance Power) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 420000000 रुपये का मुनाफा हुआ है. मुनाफा होने के साथ ही रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी लौट रही है.

रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी  

तिमाही नतीजों के बाद RELIANCE POWER LTD. के शेयर आज खबर लिखे जाने तक 6.69% की तेजी के साथ 42.56 रुपये पर पहुंच गए. आर पावर के शेयरों में एक बार फिर से ऊपर सर्किट लगा है.  रिलायंस पावर के शेयरों में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिला है. दिसंबर तिमाही में हुए मुनाफे आज सुबह-सुबह ही आरपावर के शेयर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए.  

कितना कमाया मुनाफा

बुधवार को अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के नतीजे सामने आए. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) के नतीजे जारी किए थे. आरपावर के नतीजों के मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.95 करोड़ रुपये रहा. जबकि इसी तिमाही में पिछले साल कंपनी को 1,136.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. जिस रफ्तार से कंपनी को नए ऑर्डर मिल रहे हैं, कंपनी अपना घाटा कम करती जा रही है कि आरपावर के शेयरों में जबरदस्त तेजी लौट रही है.

आर पावर ने निवेशकों को कितना दिया रिटर्न   

कभी निवेशकों को कंगाल कर रही आर पावर के शेयर अब निवेशकों को मालामाल बना रहे हैं. अगर पिछले 6 महीने का रिटर्न देखें तो ये करीब 40 फीसदी रहा है, वहीं एक साल का रिटर्न 60 फीसदी से ज्यादा रहा है. शेयर का 52 हफ्ते का ऑल टाइम हाई 54.25 रुपये रहा है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी को मिल रहे नए ऑर्डर और घटते कर्ज की बदौलत रिलायंस पावर के शेयरों का मुनाफा बढ़ सकता है. 

admin

Related Posts

रेलवे सेक्टर में तेजी, GR Infra और RVNL की मजबूत हुई ऑर्डर बुक, निवेशकों की टिकी नजरें

नई दिल्ली वैश्विक बाजार में मिडिल ईस्ट की अनिश्चितता के बीच भारतीय घरेलू मार्केट में 6 अप्रैल से शुरू हो रहे ट्रेडिंग सेशन में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कुछ कंपनियां निवेशकों…

अब किराए के बजाय अपना घर! नए इनकम टैक्स नियमों से रियल एस्टेट सेक्टर में आएगी तेजी, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ ने घर खरीदारों और इन्वेस्टर्स के लिए खुशियों का रास्ता खोल दिया है. इस नए कानून का सीधा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?