रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंची

नई दिल्ली
 अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील होने के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली। इससे अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में भारी इजाफा हुआ। टॉप 20 रईसों में से 18 की नेटवर्थ में तेजी रही। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सबसे ज्यादा फायदे में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग रहे। उनकी नेटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 226 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के अमीरों के लिस्ट में वह एलन मस्क (359 अरब डॉलर) और जेफ बेजोस (229 अरब डॉलर) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

मस्क की नेटवर्थ में सोमवार को 14.5 अरब डॉलर और बेजोस की नेटवर्थ में 14.3 अरब डॉलर की तेजी आई। लैरी एलिसन की नेटवर्थ 6.97 अरब डॉलर बढ़कर 181 अरब डॉलर पहुंच गई। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की नेटवर्थ में 35.3 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह 169 अरब डॉलर रह गई। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 7.1 अरब डॉलर की तेजी आई। इसी तरह टॉप 10 में शामिल वॉरेन बफे, स्टीव बालमर, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में भी तेजी रही।

अंबानी-अडानी का हाल

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 4.42 अरब डॉलर की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.31 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 79.8 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.05 अरब डॉलर की तेजी आई है।

admin

Related Posts

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार, अब आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

मुंबई  ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 30 मार्च 2026 को 116.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. ये पिछले सेशन से 3.41% बढ़ गई है. WTI क्रूड भी 103.1 डॉलर पर…

Apple की तैयारी, इस साल 11 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, iPhone 18 Pro समेत कई और डिवाइस

नई दिल्ली  अमेरिकी कंपनी ऐपल ने साल 2026 के लिए बड़ी तैयारी करके रखी है. कंपनी इस साल 11 डिवाइस को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया