रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग संग रचाई सगाई, कौन हैं प्रियंका गांधी के बेटे की होने वाली दुल्हन?

नई दिल्ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आई है। रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग संग इंगेजमेंट की है। दोनों पिछले सात साल से डेट कर रहे थे। रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग को हाल ही में प्रपोज किया था। इसके बाद अवीवा ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। सूत्रों के अनुसार, अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है।

हालांकि रेहान और अवीवा की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार करेंगे।

जानें कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू
अवीवा बेग भी एक फोटोग्राफर हैं। पिछले पांच वर्षों में अवीवा बेग ने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। वर्ष 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में अपने काम को पेश किया। इसी साल इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के तहत भी ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में उनकी कला देखने को मिली। इससे पहले वर्ष 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित ‘द इल्यूज़री वर्ल्ड’ और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी उन्होंने अपनी फोटोग्राफी प्रदर्शित की थी। अवीवा बेग फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं। यह कंपनी देशभर की कई एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ मिलकर काम कर रही है।

रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये
प्रियंका गांधी द्वारा पेश हलफनामे के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये है. इसमें 37.9 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां और 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 10 करोड़ रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं। हलफनामे के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा के पास 2.18 लाख रुपये नकद हैं। वहीं, अलग-अलग बैंकों में उनके करीब 50 लाख रुपये जमा हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई लोन भी ले रखे हैं, जिनकी कुल राशि करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई है।

admin

Related Posts

भारत को होर्मुज से नहीं, एक और दोस्त भेजेगा LNG-LPG के जहाज, अर्जेंटीना के बाद नया सहयोग

मुंबई   ईरान युद्ध के लंबा खिंचने की पूरी आशंका है. अमेरिका और इजरायल ने जब ईरान पर अटैक किया था, तब दावा किया गया था कि यह जंग कुछ ही…

डिजिटल पेमेंट से जुड़ा नया नियम 1 अप्रैल से, अब करना होगा यह बदलाव

मुंबई  मॉल या स्थानीय दुकान पर बहुत से लोग पेमेंट करने के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन या UPI का सहारा लेते हैं. अब डिजिटल ट्रांजैक्शन को लेकर एक नियम बदलने जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए