योग के नियमित अभ्यास से मिलती है निरोगी काया : सतबीर मान

फरीदाबाद
योग भारत की प्राचीनतम पद्धति है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो निश्चित तौर पर निरोग रहेंगे। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, और कई बीमारियों से बचाव होता है। एडीसी सतबीर मान ने यह शब्द शुक्रवार को स्थानीय खेल परिसर सेक्टर-12 में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल की अध्यक्षता करते हुए कहे। 

इस अवसर पर योग मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसको की एडीसी सतबीर मान और एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया ने हरी झंडी दिखाई। मैराथन की शुरुआत सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से हुई, जो सेक्टर-15 स्थित टाउन पार्क की परिक्रमा करते हुए मथुरा रोड से होते हुए लघु सचिवालय के सामने से गुजरी और पुन: खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, नागरिकों, खिलाडिय़ों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के उपरांत, जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षकों, स्कूली छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिलेभर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम प्रात: 6:00 बजे सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित होगा। 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। इस रिहर्सल में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, प्राणायाम और ध्यान जैसी विभिन्न योग मुद्राओं का सामूहिक प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को सही मुद्राओं और श्वास की तकनीकों का अभ्यास करवाया गया, ताकि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो। कार्यक्रम के संयोजन और संचालन में जिला प्रशासन ने प्रत्येक पहलू का ध्यान रखा। मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, और आपातकालीन सेवाओं सहित सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है – सीएम योगी आदित्यनाथ

    विरासत और विकास के साथ उत्तर प्रदेश का आगे बढ़ना आधुनिक रामराज्य की अनुभूति हैं – मुख्यमंत्री   एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष केवल जनता को गुमराह कर रहा है, प्रक्रिया…

    ओडीओपी से ई-केसीसी तक, यूपी का ग्रामीण उत्थान बना राष्ट्रीय मिसाल: विधानसभा में सीएम योगी

    विधानसभा में सीएम योगी (भाग-9) कांग्रेस और सपा ने किया किसानों को कर्जदाता बनाने का महापाप: सीएम योगी 13 से 36 लाख करोड़ तक पहुँची यूपी की अर्थव्यवस्था, बिना नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक