आतिशी को लेकर कहा मुझे आपकी चिंता है, अगर स्वाति मालीवाल को ये लोग पिटवा सकते हैं तो आप भी बहुत दूर नहीं: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी को लेकर कहा कि मुझे आपकी चिंता है, अगर स्वाति मालीवाल को ये लोग अपने घर पर पिटवा सकते हैं तो आप भी बहुत दूर नहीं हैं। सीएम रेखा गुप्ता के इस बयान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बयान को लेकर सवाल उठाए हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सीएम रेखा गुप्ता को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। वह ऐसे बयान देकर यह बता रही हैं कि उनका काम के प्रति ध्यान नहीं है। चुनाव के दौरान कई तरह के वादे किए गए और उन सभी वादों के पूरे होने का दिल्ली की जनता इंतजार कर रही है। स्वाति मालीवाल का मामला अभी कोर्ट में है। मैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को बताना चाहूंगा कि आतिशी नेता प्रतिपक्ष हैं और इसलिए वह मुद्दे को सदन में उठाती रहेंगी। आतिश सवाल पूछती रहेंगी, क्योंकि वह बड़े अदब के साथ सवाल पूछती हैं और रेखा गुप्ता को भी अदब के साथ जवाब देना चाहिए।"

सोमनाथ भारती ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर कहा, "आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला है, जिसे लेकर देशवासी रोमांचित हैं और टीम इंडिया रोहित शर्मा के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक बार फिर से फाइनल में पहुंचेगी।" इससे पहले सोमवार को दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार ने इस सत्र को केवल आम आदमी पार्टी (आप) को गाली देने के लिए बुलाया था। आतिशी ने आरोप लगाया कि पूरे सत्र में भाजपा ने केवल आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल को गालियां दी, जबकि सरकार ने किसी भी महत्वपूर्ण काम पर चर्चा नहीं की।

  • admin

    Related Posts

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    ‘ऐसा हर बार होता है…’: मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर ममता सरकार की आपत्तियों पर SC की दोटूक

    नई दिल्ली टीएमसी का पक्ष रख रहे वकील कल्याण बनर्जी ने एक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 0 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा