गंभीर हालत में जयपुर रैफर, राजस्थान-अलवर में नशेड़ी बदमाशों ने युवक के सिर पर फोड़ी 6 बोतलें

अलवर.

शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप कल दोपहर तीन कुख्यात बदमाशों ने शराब के नशे में  एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनावा निवासी 29 वर्षीय विनोद सैनी शिवाजी पार्क में मजदूरी कर दोपहर में खाना खाने के लिए अपने घर आ रहा था, तभी रास्ते में स्टेडियम के समीप पड़ोसी विजयपाल, अजीत और पवन ने उसे घेर लियाऔर उसके सिर पर पहले कातले से वार किया और उसके बाद ताबड़तोड़ 6 बोतलें उसके सिर पर फोड़ डाली।

गौरतलब है कि स्टेडियम के पीछे ही शराब का ठेका है, जहां आए दिन शराब पीकर खुलेआम गुंडागर्दी होती है। बड़ी बात तो यह है कि पुलिस थाना भी स्टेडियम के पास ही है लेकिन इसके बावजूद यहां इस तरह की  गुंडागर्दी आम बात हो चुकी है। पीड़ित विनोद सैनी का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने हमला किया है, जबकि उसका उनसे कोई झगड़ा नहीं था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति विजयपाल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बाकी दो बदमाशों की भी तलाश कर रही है, जो घटना के बाद ही फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के बारे में पकड़े गए आरोपी विजयपाल से पूछताछ कर रही है ताकि उन्हें भी हिरासत में लिया जा सके।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान