गंभीर हालत में जयपुर रेफर, राजस्थान-टोंक में लेपर्ड ने पांच लोगों पर किया हमला

टोंक.

टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में बीती देर शाम को खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी समेत पांच जनों पर लेपर्ड ने हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद लोगों में चींख पुकार मच गई। घटना के बाद घायलों को परिजन दूनी और टोंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए है। वहीं गंभीर घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई भाजपा नेता सआदत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने लेपर्ड के अटैक के बाद उदयपुर की घटना को याद करते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि हमारे यहां भी आदमखोर हो जाए। लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द लेपर्ड को काबू करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद लेपर्ड पास ही गन्ने के खेत में छुप गया। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद घाड़ थाना पुलिस, देवली एसडीएम, दूनी तहसीलदार भी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। ताज्जुब की बात तो यह है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके लेपर्ड को पकड़ने के लिए पहुंची है।

कब किया हमला
ठीकरिया कला निवासी बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पीछे की ओर करीब पचास मीटर दूर खेत पर ज्वार काटी जा रही थी। उसी दौरान लेपर्ड ने हमला कर दिया। कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में भैंस चरा रही प्रियंका व गांव के ही हेमराज धाकड़ पर उसने हमला कर दिया। फिर वह जानवर आगे के खेत पर मक्का काट रहे पति मुकेश पुरी और उसकी पत्नी मैना पर पंजे से हमला कर दिया। उसके बाद खेत के पास से पैदल गुजर रहे बूंदी जिले के सीताराम धाकड़ पर भी हमला कर दिया। मामले को लेकर डीएफओ मरियम शाहीन ने बताया कि साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद 100 बड़े कैमरे समेत अन्य जरूरी सामान लेकर 15 जनों की टीम रवाना कर दी थी। घटनास्थल थोड़ा दूर है, इसलिए पहुंचने में थोड़ा देरी हो गई होगी। प्रारंभिक तौर पर पैंथर ही लग रहा है। सुबह मैं भी ड्रोन लेकर जाऊंगा।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें