कल ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होगा Red Magic 10 Pro

नई दिल्ली

Red Magic 10 Pro को गुरुवार को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। एक महीने पहले इसे चीन में लॉन्च किया गया था। प्रो मॉडल के ग्लोबल वेरिएंट में चीन वाले वेरिएंट की तरह ही स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। हालांकि, यहां 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जगह 100W चार्जिंग सपोर्ट को रखा गया है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस फोन में लिक्विड मेटल कूलिंग के साथ डुअल-पंप वेपर चेंबर दिया गया है।

Red Magic 10 Pro की कीमत
रेड मैजिक 10 प्रो की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए $649 (लगभग 55,000 रुपये) से शुरू होती है। इस फोन को दो और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध कराया गया है। फोन के 16GB + 512GB मॉडल की कीमत $799 (लगभग 68,000 रुपये) और 24GB + 1TB वेरिएंट की कीमत $999 (लगभग 85,000 रुपये) रखी गई है।

ये फोन एशिया-प्रशांत, यूरोप, लैटिन अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, मध्य पूर्व, यूके और अमेरिका में 12 दिसंबर से अर्ली एक्सेस के लिए उपलब्ध है। वहीं, फोन की ओपन सेल 18 दिसंबर से शुरू होगी। हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन्स डस्क, मूनलाइट और शैडो में लॉन्च किया गया है।

Red Magic 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो+नैनो) वाला रेड मैजिक 10 प्रो एंड्रॉयड 15 पर आधारित Red Magic OS 10.0 पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,216×2,688 पिक्सल) BOE Q9+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स, 10-बिट कलर डेप्थ और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज है।

ये स्मार्टोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 24GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 1TB तक UFS 4.1 प्रो स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें एक डेडिकेटेड रेड कोर R3 ग्राफिक्स प्रोसेसर भी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये डबल फ्रेम इंसर्शन, 2K अपस्केलिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए स्टेबलाइजेशन के साथ विजुअल को बेहतर बनाता है।

कंपनी ने कहा है कि टेम्परेचर को कंट्रोल में रखने के लिए, ये लेटेस्ट फोन 12,000 वर्ग मिलीमीटर के डुअल-पंप वेपर चेंबर, ग्राफीन शीट और लिक्विड मेटल कूलिंग के साथ ICE-X मैजिक कूलिंग सिस्टम से इक्विप्ड है। फोटोग्राफी के लिए Red Magic 10 Pro के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। साथ ही इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है।

Red Magic 10 Pro में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, GPS, NFC, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और USB 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Red Magic 10 Pro में 7,050mAh की डुअल-सेल बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार