बिलासपुर एम्स में निकली कई पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सिलेक्शन, 3 मार्च तक करें अप्लाई

बिलासपुर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एम्स बिलासपुर ने प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर 3 मार्च तक आवेदन कर सकते है।

एम्स बिलासपुर की तरफ से जारी की गई भर्ती में प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II के 02 पद और डेटा एंट्री ऑपरेटर का 01 पद भरा जाएगा। यह भर्ती अभियान उम्मीदवारों की योग्यता और संबंधित क्षेत्र में अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

पदों का विवरण

    प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III/प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II- 02 पद
    डेटा एंट्री ऑपरेटर- 01 पद

आयु सीमा: प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक रखी गई है।

योग्यता और अनुभव: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

    प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II: साइंस में 12वीं पास।संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा (एमएलटी/डीएमएलटी) या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) का कोर्स ।संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव या 3 वर्षीय GNM कोर्स ।
    डेटा एंट्री ऑपरेटर: साइंस में 12वीं पास । DOEACC ‘A’ लेवल का सर्टिफिकेट । सरकारी, ऑटोनॉमस, पीएसयू या किसी मान्यता प्राप्त संगठन में 2 साल का अनुभव ।

चयन प्रक्रिया : चयनित उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को चयन समिति द्वारा ईमेल के माध्यम से और आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए तय तिथि और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

सैलरी: प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II को 20,000 रुपये + HRA (स्वीकृत दर के अनुसार) और डेटा एंट्री ऑपरेटर को 18,000 रुपये।
कैसे करें आवेदन

    सबसे पहले AIIMS बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट
    http://aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं।
    वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
    संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
    आवेदन पत्र को सही ढंग से भरने के बाद उसे सबमिट करें।

admin

Related Posts

CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 12वीं की परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल तक की घोषणा

 नई दिल्ली ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग…

MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर भर्ती, 30 मार्च तक करें आवेदन, 40 साल तक के उम्मीदवार पात्र

भोपाल  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । ऑनलाइन आवेदन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव