महतारी वंदन के नाम पर वसूली? कांग्रेस ने सरकार को घेरा, किया प्रदर्शन का ऐलान

रायपुर

महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस फिर बड़ा प्रदर्शन करेगी. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, सरकार महतारी वंदन के नाम पर सिर्फ 1 हजार रुपए दे रही है और बिजली बिल बढ़ाकर महतारी वंदन के बदले जनता से 5 हजार रुपए वसूल रही. जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही. बैज ने कहा, महतारी वंदन का पैसा बिजली बिल और नकली, महंगी शराब बेचकर वसूला जा रहा. इसके खिलाफ कांग्रेस फिर से बड़ा आंदोलन करेगी.

धमतरी के अछोटा गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय के दीवार पर सामूहिक इस्तीफा पत्र चिपकाया. इस मामले में पीसीसी चीफ बैज ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोहभंग हो गया है. साय सरकार का ढिंढोरा पीटने वाले कार्यकर्ता अब खुद विरोध कर रहे. इससे पहले नारायणपुर में भी विरोध दिखा. बीजेपी कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं, आने वाले समय में भगदड़ मचेगी. बैज ने कहा, बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रही. जो कार्यकर्ता कांग्रेस में आना चाहें उनका स्वागत है.

‘बस्तर जाकर सिर्फ ठगने का काम कर रहे सीएम’
बस्तर में इन्वेस्टर मीट को लेकर दीपक बैज ने कहा, मुख्यमंत्री अन्य राज्यों सहित जापान, दक्षिण कोरिया में जाकर कार्यक्रम कर चुके हैं. छत्तीसगढ़ के लिए कौन सा प्रोजेक्ट, कौन सा MOU किया? स्पष्ट नहीं है. रोजगार के लिए कोई ठोस योजना नहीं बताई. अब बस्तर जाकर सिर्फ ठगने का काम कर रहे. बाढ़ पीड़ित आज भी परेशान हैं, 1.20 लाख से उनका क्या होगा? ये तो पीएम आवास का पैसा है, नया कुछ नहीं है. भाजपा सरकार ने 15 साल सत्ता में रहकर बस्तर के लिए क्या किया? सीएम बस्तर में जाकर बड़ा झूठ बोल रहे हैं.

‘भाजपा अपने कार्यकर्ता को घर में भेजकर ओछी राजनीति कर रही’
पीसीसी चीफ बैज ने अपने घर में BJYM कार्यकर्ता के घुसने के मामले में कहा, भाजपा स्पष्ट करे कि वह व्यक्ति अंजान था या साजिश के तहत घर में घुसा? क्या वो घर का वीडियो बनाकर असंवैधानिक गतिविधियों में देना तो नहीं चाहता था? क्या राजनीति में अब रेकी कर ओछी राजनीति करना रह गया है? हम तो ऐसे काम नहीं कराएंगे, सबकी अपनी प्राइवेसी होती है. भाजपा अपने कार्यकर्ता भेजकर ओछी राजनीति कर रही. भाजपा इसे गलत मानती है तो कार्रवाई कराए, हमने थाने में शिकायत की है.

राजनांदगांव में 48 घंटे में तीन हत्याएं हुई है, इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, घटना की जांच के लिए कांग्रेस जांच दल का गठन कर रही. जांच टीम घटना स्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी.

  • admin

    Related Posts

    सड़कों ने घटाई दूरियां, पुलों ने जोड़े सपने—विकास की राह पर गांव

    रायपुर. बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही विकास की रोशनी सड़कों और पुलों के निर्माण के बाद विकास व समृद्धि के रास्ते अब साफ नजर आने लगे…

    दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शोकाकुल

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

    भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

    इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

    दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

    यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा