रिकॉर्ड ब्रेकिंग इनिंग: वैभव सूर्यवंशी ने गिराया शुभमन गिल का रिकॉर्ड, जानें नंबर-1 कौन है?

नई दिल्ली 
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप के पहले ही मैच में तबाही मचाई। यूएई के खिलाफ 171 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल वह आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी इसी के साथ अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गिल ने 2017 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 157 गेंदों पर 160 रनों की पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी ने इसी के साथ मयंक अग्रवाल (160) और राज बावा (162*) जैसे खिलाड़ियों को भी पछाड़ा है।
 
बता दें, भारत के लिए U19 वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अंबाति रायुडू के नाम है। जी हां, रायुडू ने यह कारनामा 2002 में इंग्लैंड U19 के खिलाफ टांटन में करके दिखाया था, जब उन्होंने 177 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र एक सिक्स दूर रह गए। बता दें, U19 वनडे टूर्नामेंट में आज तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी दोहरा शतक लगा पाया है। यह साउथ अफ्रीका के जोरिच वान शाल्कविक हैं, जिन्होंने इसी साल जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी।
 
बात वैभव सूर्यवंशी की पारी की करें तो, 171 रनों की इस पारी के लिए उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया जिसमें 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा करने का बाद गेंदबाजों को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया था और लगातार गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचा रहे थे। बता दें, यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। तीसरे ही ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने नंबर-3 पर आए आरोन जॉर्ज (69) के साथ डबल सेंचुरी की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई।

खबर लिखे जाने तक भारत 34 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 269 रन बोर्ड पर लगा चुका है। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने से भारत का अब 400 के पार जाना थोड़ा कठिन नजर आ रहा है, मगर अगर निचले क्रम के बल्लेबाज जोर लगाए तो यह संभव हो सकता है।

admin

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान