MPPSC Assistant Professor (कंप्यूटर साइंस) परीक्षा का एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करें, जानें पूरा मामला

 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) एक बार फिर अपने एग्जाम मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर विवादों में है। हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस) एग्जाम 2025 के एडमिट कार्ड में एक बड़ी चूक सामने आई जिसके कारण प्रदेश भर के स्टूडेंट्स में हड़कंप मच गया। इस गलती ने आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल आयोग ने एडमिट कार्ड में गलत नियम जारी कर दिए थे, जिसमें सुधार करते हुए नए लिंक के साथ अब रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

आयोग ने 4 जनवरी, 2026 को होने वाली इस परीक्षा के लिए जैसे ही एडमिट कार्ड जारी किए, उम्मीदवार हैरान रह गए। एडमिट कार्ड के निर्देशों के बिंदु नम्बर 03 में लिखा था कि, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें बताया गया था कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा, जबकि सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे। जैसे ही यह जानकारी सोशल मीडिया और अभ्यर्थियों में तनाव बढ़ गया। क्योंकी परीक्षा के तय नियमों के मुताबिक, वास्तविक एग्जाम पैटर्न में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है और प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ता देख आयोग ने तुरंत पुराना लिंक हटा लिया।

MPPSC: आयोग ने दी सफाई

मामला बढ़ता देख MPPSC ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए अपनी गलती मानी। आयोग ने साफ किया कि, तकनीकी गलती के कारण एडमिट कार्ड पर गलत निर्देश छप गए थे। आयोग ने नोटिस में कहा है कि, असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस परीक्षा-2025 का आयोजन 4 जनवरी, 2026 को दो सेशन में किया जाना है। तकनीकी गलती के कारण एडमिट कार्ड में गलत निर्देश छप गए थे। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें भी अब नया और रिवाइज्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

प्रशासनिक कुशलता पर सवाल

बहरहाल आयोग ने नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन शनिवार शाम तक रिवाइज्ड लिंक एक्टिव न होने कि वजह से उम्मीदवारों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परीक्षा में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में इस तरह की प्रशासनिक लापरवाही ने परीक्षार्थियों का तनाव बढ़ा दिया है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हुई है। पहले इंदौर को संभावित परीक्षा शहर बताया गया था, लेकिन एडमिट कार्ड में स्पष्टता की कमी ने उम्मीदवारों की चिंता और बढ़ा दी है।

MPPSC: देर रात जारी हुआ नया लिंक

शनिवार देर रात MPPSC ने अपनी वेबसाइट पर रिवाइज्ड एडमिट कार्ड का लिंक लाइव कर दिया। आयोग ने सख्त लहजे में कहा है कि, सभी उम्मीदवारों को, चाहे उन्होंने पहले एडमिट कार्ड निकाल लिया हो या नहीं, फिर से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है ताकि, परीक्षा के दिन किसी भी तरह की असुविधा न हो। गौरतलब है कि, परीक्षा से ऐनवक्त पहले हुई इस बड़ी चूक ने एक बार फिर आयोग की प्रशासनिक सतर्कता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा में हुई लापरवाही को लेकर प्रतियोगी छात्र संगठन भी नाराजगी जता रहे हैं।

admin

Related Posts

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

MP में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI