पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर खिसकी RCB की टीम, हैदराबाद ने 42 रनों से हराया

लखनऊ
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में 42 रनों से हराया। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की जारी सीजन में चौथी हार है, जबकि हैदराबाद को पांचवीं जीत मिली है। इस हार के साथ बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। गुजरात 18 अंक के साथ शीर्ष पर है। पंजाब 17 अंक के साथ बेहतर रन रेट के कारण दूसरे नंबर पर है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर आरसीबी को 42 रनों से करारी शिकस्त मिली। टीम को जीत के लिए 232 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था। जवाब में आरसीबी ने विस्फोटक बैटिंग की। 15.3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 173 रन था। आखिरी 27 गेंद पर टीम को जीत के लिए 59 रन चाहिए थे। जितेश शर्मा और रजत पाटीदार क्रीज पर थे। टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या को आना था।

5 गेंदों में ही मैच खत्म हुआ
15.3 ओवर तक मुकाबला टक्कर का लग रहा था। लेकिन 5 गेंद में ही सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पक्की हो गई। इन 5 गेंद पर हैदराबाद ने आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर रजत पाटीदार रन आउट हुए। ईशान मलिंगा के डायरेक्ट थ्रो ने उनका काम तमाम किया। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर विस्फोटक रोमारियो शेफर्ड गोल्डन हो गए। मलिंगा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान जितेश शर्मा आउट हुए। जयदेव उनादकट ने उनका विकेट लिया।

ईशान किशन शतक से चूके
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन की ताबड़तोड़ नाबाद 94 रनों की पारी और फिर कप्तान पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी की बदौलत एसआरएच ने आरसीबी को 42 रनों से हराया। 232 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पूरी टीम बल्लेबाजी पारी में एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (43) फिल साल्ट (62) ने आरसीबी के लिए तेजी से रन जुटाए। वहीं, उसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पूरी टीम एक गेंद शेष रहते 189 रन बना सकी और ऑल आउट हो गई।

232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। विराट कोहली 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। फिल सॉल्ट 32 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने 10 गेंद में 11 रन बनाए। रजत पाटीदार 16 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शेफर्ड खाता नहीं खोल सके। जितेश 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 5 गेंद में एक रन, भुवनेश्वर तीन रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल 6 गेंद में 8 रन ही बना सके। हर्षल पटेल ने यश दयाल को आउट करके आरसीबी की पारी का अंत किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 17 गेंद में 34 और ट्रेविस हेड 10 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन 13 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अनिकेत वर्मा 9 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नितीश रेड्डी ने 7 गेंद में 4 रन बनाए। अभिनव मनोहर 11 गेंद में 12 रन ही बना सके। ईशान किशन 48 गेंद में 94 रन और पैट कमिंस 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। बेंगलुरु के लिये रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट झटके जबकि सुयश शर्मा,कृणाल पांड्या,लुंगी एन्डिगी और भुवनेश्वर कुमार ने एक एक विकेट अपनी झोली में डाला।

admin

Related Posts

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। संजू सैमसन लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलते…

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग भले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग हो लेकिन वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रैंकिंग में वह द हंड्रेड और एसए20 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय