RCB ने 17 साल बाद खत्म किया चेपॉक में जीत का सूखा, चेन्नई को 50 रनों से हराया

चेन्नई

 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में सीएसके की बल्लेबाजी काफी साधारण रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम जैसे-तैसे 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। सीएसके के खिलाफ जैसे ही आरसीबी को जीत मिली टीम के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े थे। विराट कोहली जश्न में ऐसे डूबे मानो उन्होंने मैच नहीं, आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली हो। हालांकि, पिछली बार की तरह आरसीबी का जश्न आक्रामक नहीं था। बता दें कि आईपीएल 2024 में जब बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में सीएसके को हराया था तो धोनी उनके आक्रामक जश्न पर गुस्सा हुए थे।

17 साल बाद RCB को CSK के घर में मिली जीत

बता दें कि सीएसके के खिलाफ आरसीबी को मिली ये जीत काफी खास है। आरसीबी ने सीएसके को उसके घर में साल 2008 के बाद अब जाकर हराया है। इन 17 सालों में दोनों टीमें चेपॉक के मैदान पर 8वीं बार एक दूसरे से टकराई थी, जिसमें आरसीबी को दूसरी बार जीत मिली है। इस तरह रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए कप्तानी करते हुए अपने दूसरे ही मैच में कमाल कर दिया।

वहीं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। पाटीदार 12 साल बाद कप्तान के तौर आरसीबी के लिए सीएसके के खिलाफ चेपॉक में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा आरसीबी की गेंदबाजी भी दमदार रही। टीम के लिए जोश हेजलवुड ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं सीएसके की टीम बॉलिंग और बैटिंग दोनों में साधारण रही।

जडेजा के नाम IPL का अनोखा डबल रिकॉर्ड

1. CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर बने कोहली

RCB के विराट कोहली ने शुक्रवार को 31 रन बनाए। इसी के साथ वे CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। उनके नाम अब 34 मैचों में 1084 रन हो गए। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 29 मैचों में 1057 रन बनाए थे।

2. चेपॉक में 17 साल बाद RCB ने CSK को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में CSK को हराया। टीम ने इस मैदान पर 2008 में आखिरी बार चेन्नई को 14 रन से हराया था। तब राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम को जीत मिली थी। इस बीच RCB ने 8 मैच गंवाए और अब जाकर उन्होंने चेपॉक में होम टीम को हराया।

3. जडेजा के 3000 IPL रन पूरे

रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को अपने 3000 IPL रन पूरे कर लिए। उन्होंने 242वें मैच में यह कारनामा हासिल किया, उनके नाम 160 विकेट भी हैं। जडेजा IPL में 3000 रन और 150+ विकेट का डबल रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते प्लेयर बने।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव