RBI का सख्त फैसला, निष्क्रिय और जीरो बैलेंस वाले खाते कल से होंगे बंद

नई दिल्ली

 1 जनवरी 2025 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नए नियम लागू कर रहा है। इसका असर देश के करोड़ों बैंक खातों को प्रभावित कर सकता है। अगर आप भी अपने बैंक खाते से जुड़ी सुविधाएं गंवाने से बचना चाहते हैं, तो इन बदलावों को समझना और समय रहते काम कर लें। वरना, नया साल नई परेशानियां लेकर आ सकता है।

आरबीआई का मकसद

आरबीआई ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन को अधिक सेफ, ट्रांसपेरेंट और प्रभावी बनाने के लिए यह फैसला लिया है। इन नए नियमों का मकसद धोखाधड़ी रोकना, डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना और बैंकिंग सिस्टम को बेहतर बनाना है। खासतौर पर इनएक्टिव अकाउंट में संभावित जोखिम और साइबर अपराधों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

कौन से खाते होंगे बंद?

आरबीआई के नए दिशा-निर्देशों के तहत तीन प्रकार के बैंक खातों को बंद किया जाएगा।

डॉर्मेंट अकाउंट (निष्क्रिय खाता)

डॉर्मेंट खाते वे होते हैं जिनमें दो साल या उससे अधिक समय तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ हो। ये खाते साइबर अपराधियों के निशाने पर रहते हैं। ऐसे खातों को बंद करके आरबीआई ग्राहकों और बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा तय करना चाहता है।

इनएक्टिव अकाउंट

जो खाते पिछले 12 महीनों या उससे अधिक समय तक निष्क्रिय रहे हैं, वे भी बंद किए जाएंगे। इन खातों को सुरक्षित और धोखाधड़ी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। यदि आपका खाता इनएक्टिव की केटेगरी में आता है, तो इसे एक्टिव करने की कार्रवाई करना अनिवार्य है।

जीरो बैलेंस अकाउंट (जीरो बैलेंस अकाउंट)

लंबे समय तक शून्य बैलेंस बनाए रखने वाले खाते भी बंद किए जाएंगे। यह कदम खाता दुरुपयोग रोकने, वित्तीय जोखिम कम करने और ग्राहकों को बैंक के साथ एक्टिव संबंध बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

अपने खाते को बंद होने से बचाने के तरीके

KYC अपडेट करें: अगर आपका खाता निष्क्रिय है, तो तुरंत KYC प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए बैंक शाखा में जाएं या ऑनलाइन जानकारी अपडेट करें।

न्यूनतम बैलेंस अमाउंट बनाए रखें: ये तय करें कि आपके बैंक अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस हो।

ट्रांजेक्शन एक्टिव रखें: खाते को एक्टिव रखने के लिए नियमित रूप से ट्रांजेक्शन करें।

डिजिटल बैंकिंग अपनाएं: डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करना न केवल सुविधाजनक है, बल्कि आरबीआई के डिजिटलाइजेशन प्रयासों का हिस्सा भी है। अपने बैंक खाते की स्थिति जांचें और आवश्यक कार्रवाई करें। आरबीआई के नए दिशा-निर्देश बैंकिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए हैं और ग्राहकों की सतर्कता इसमें अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही नए साल में परेशानियों से बचाने में अहम रोल निभाएगी।

admin

Related Posts

कीमती धातुओं में हलचल: सोना महंगा, चांदी अब भी ₹1.60 लाख नीचे — देखें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली  सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस साल बीते 29 जनवरी को लाइफ टाइम हाई छूने के बाद अचानक दोनों कीमती धातुएं क्रैश…

TESLA में बड़ा बदलाव: 13 साल बाद VP राज जगन्नाथन का इस्तीफा, कौन हैं वे?

 नई दिल्ली  इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज अमेरिकन कंपनी टेस्ला के लिए यह समय आसान नहीं चल रहा है. इसी बीच कंपनी को एक और बड़ा झटका लगा है. टेस्ला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!