बिहार चुनाव पर राउत का तंज: नतीजों में दिखा ‘महाराष्ट्र मॉडल’, इसलिए नहीं करनी चाहिए हैरानी

पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भाजपा और जेडीयू के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन भारी बहुमत के साथ सत्ता में आता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में विपक्षी नेताओं ने एक बार फिर से निर्वाचन आयोग और वोट चोरी के मुद्दे को उठाना शुरू कर दिया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने बिहार विधानसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी तुलना महाराष्ट्र चुनाव से की। उन्होंने कहा कि बिहार के नेताओं को नतीजों से चौंकने की जरूरत नहीं है।
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर शिवसेना यूबीटी नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर चुनाव आयोग पर तंज कसा। उन्होंने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग सत्ता में आने वाले होते हैं, वह इनकी मिलीभगत की वजह से 50 सीटों के भीतर ही सिमट जाते हैं। उन्होंने लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से चौंकने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर राष्ट्रीय एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसे में इससे अलग नतीजा आना नामुमकिन था!" बिहार चुनाव को 'पूरी तरह महाराष्ट्र जैसा पैटर्न' बताते हुए राउत ने आगे कहा, "जिनका सत्ता में आना तय था, वे 50 के अंदर ही खत्म हो गए!"

शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव के दौरान वोट चोरी का आरोप लगाया था। इन दलों ने फर्जी मतदाताओं और मतदाता सूची में अन्य गड़बड़ियों का दावा करते हुए कहा था कि इन सब वजहों के कारण ही एनडीए के पक्ष में नतीजे आए हैं। इसके बाद ही राज्य में देवेंद्र फडणवीस सरकार का रास्ता साफ हुआ।

 

admin

Related Posts

DK कैंप का दावा- ‘2.5 साल का फॉर्मूला था तय, सिद्धारमैया ने वादा किया था’

बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का मुद्दा सतह पर आ गया है. DK शिवकुमार कैंप के विधायक बसवराज…

कांग्रेस में घमासान, लक्ष्मण तिवारी के इस्तीफे के बाद भाजपा ने जीतू पटवारी की कार्यकुशलता पर की टिप्पणी

 भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक ओर संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं। मऊगंज विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी