दिल्ली के केशवकुंज संघ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत प्रचारक बैठक

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत प्रचारक बैठक 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली के केशवकुंज संघ कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में देशभर के संघ पदाधिकारी, प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा और आगामी शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर विचार करेंगे। बैठक में वर्ष 2025-26 की सरसंघचालक की प्रवास योजना, शताब्दी वर्ष की गतिविधियों के क्रियान्वयन और हालिया प्रशिक्षणों की समीक्षा की जाएगी।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार, यह अखिल भारतीय बैठक 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली के केशवकुंज में होगी। इसमें संघ के 11 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रचारक एवं सह क्षेत्र प्रचारक और 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक एवं सह प्रांत प्रचारक शामिल होंगे। संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेंगे।

मार्च 2025 में हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद अप्रैल, मई और जून में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय करने के लिए यह बैठक विशेष महत्व रखती है। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय कार्य विभागों के प्रमुख, सह प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

प्रांत प्रचारक बैठक संघ की अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली तीन प्रमुख बैठकों में से एक है। संघ इस वर्ष को शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रहा है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष यह बैठक संघ के शताब्दी वर्ष की पूर्व तैयारी के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    सिंथन टॉप पर बर्फबारी में फंसे 200+ पर्यटकों को सेना और पुलिस ने किया सुरक्षित बचाव

    श्रीनगर  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित सिंथन टॉप पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 200 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस…

    खाड़ी देशों को यूक्रेन का प्रशिक्षण, ईरान के हथियारों से निपटने के लिए होगी तैयारियां

    कीव  ईरान युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खाड़ी देशों और अमेरिका को मदद भेजने की पेशकश की, लेकिन बदले में उन्होंने वित्तीय मदद और तकनीक की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 0 views
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा