रैपर पैराडॉक्स ने उज्जैन भस्म आरती में लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, व्यवस्था से हुए खुश

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारत के सबसे कम उम्र के पॉप स्टार तनिष्क सिंह उर्फ ​​पैराडॉक्स बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे. वह मंदिर जाकर भस्म आरती में शामिल हुए. जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया. साथ ही लगभग 2 घंटे तक इस दिव्य आरती के दर्शन किए. पैराडॉक्स का गाना पायल रिलीज के बाद से ही छाया हुआ है. इस गाने को पैराडॉक्स ने रैपर हनी सिंह के साथ गाया है. इसमें नोरा फतेही ने डांस किया है. ये गाना रिलीज के बाद कई दिनों तक यू-ट्यूब पर ट्रेंड में रहा है.

तनिष्क उर्फ पैराडॉक्स सिर्फ 21 साल के हैं. वह अपनी कड़ी मेहनत से प्रसिद्ध रियलिटी शो एमटीवी हसल 2.0 में पहुंचे थे. उन्होंने अपनी शानदार कला से लाखों लोगों के दिल जीते हैं. तनिष्क शो के फर्स्ट रनर-अप बने थे. तनिष्क अपने माता-पिता के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे. भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया. इसके बाद उन्होंने अपने मस्तक पर तिलक लगवाया और बाबा महाकाल को अर्पित की गई पुष्पमाला भी आशीर्वाद के स्वरूप में पहनी. यह पूजन अर्चन यश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया.
बोले- दर्शन के बाद मिली अलग एनर्जी

बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के बाद तनिष्क (पैराडॉक्स) ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लेकर उन्हें एक अलग एनर्जी मिली है. उन्होंने कहा की उन्हें आज यहां जो भी देखा उसे अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता. महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है, उन्हें और उनके माता-पिता को आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिला है.
14 साल की उम्र में लिखा रैप

तनिष्क उर्फ पैराडॉक्स के बारे में बात करें तो उनका बचपन से ही संगीत की ओर झुकाव था. बचपन में उन्होंने गिटार बजाना सीखा और 12 साल की उम्र में उनका ध्यान दूसरे वाद्य यंत्रों और पश्चिमी संगीत पर भी केंद्रित हो गया. 14 साल की उम्र तक उन्होंने रैप लिखना शुरू भी कर दिया था. साल 2020 में रोहन करियप्पा के वन मिनट रैप चैलेंज में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने लिखे हुए रैप गाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया.
एक गाने से छा गए तनिष्क

बाद में वे रैप साइफर में शामिल हुए और नेपाली हिप-हॉप संगीतकारों के साथ सहयोग करने वाले पहले भारतीय रैपर बन गए. उनके द्वारा गाये हुए गीत जादुगर ने ऐसा जादू कर दिया जिससे उन्हें विशेष पहचान मिली. उस गीत को इंटरनेट पर 16.5 मिलियन से ज्यादा बार स्ट्रीम किया गया है. अपनी मेहनत के दम पर तेजी से आगे बढ़ते हुए पैराडॉक्स भारत में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले रैपर्स में से एक बन गये, जिनके 8 लाख 75 हजार से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 2 लाख 68 हजार यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स हैं.

 

admin

Related Posts

उज्जैन मेट्रो शहर के रूप में स्थापित हो रहा है, सभी कार्य हो उसी अनुरुप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गुणवत्ताके साथ समय पर हो सिंहस्थ के सभी विकास कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ 2028 के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा कर कार्ययोजना बनाने में लें मदद उज्जैन मेट्रो…

कंधा टकराने पर बढ़ा विवाद, युवक की हत्या के चार आरोपी घंटों में गिरफ्तार

बीयर की बोतल से हमला कर युवक की हत्या   कंधा टकराने की बात को लेकर हुआ था विवाद   चंद्र घंटे के भीतर गिरफ्तार हुए चारों आरोपी  इंदौर जिले के विजयनगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!