रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग को सरकारी पिट्ठू कहकर संबोधित किया

बहादुरगढ़
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग को सरकारी पिट्ठू कहकर संबोधित किया। उनका कहना है कि देश में निष्पक्ष चुनाव करवाने वाला चुनाव आयोग सरकारी पिठ्ठू बन जाए तो इस देश में प्रजातंत्र अपने आप खतरे में आ जाएगा। रणदीप सुरजेवाला बहादुरगढ़ में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरएसएस और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट का महज डाटा मांगा है क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के 60 से 70 दिन के अंतराल में करीब 50 लाख वोटर बढ़ गए। रोजाना 1 लाख लोगों का वाटर बनना वोटर लिस्ट पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं दिल्ली में इसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है और कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी महाराष्ट्र सीईओ ने उन्हें वोटर लिस्ट अब तक उपलब्ध नहीं करवाई है। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को सरकारी पिठ्ठू कहकर संबोधित किया। उनका कहना है कि चुनाव आयोग को सरकारी पिठ्ठू नहीं बनना चाहिए।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने आजादी की जंग में हिस्सा नहीं लिया। जंग ए आजादी में आरएसएस अंग्रेजों के साथ थी। देश के लाखों लोगों का आजादी की जंग में महात्मा गांधी ने नेतृत्व किया था। रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि आरएसएस देश में महात्मा गांधी बनाम गोडसे की विचारधारा फैला रही है। यह विचारधारा देश को बांटने का काम कर रही है

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा पाकिस्तान को एंटी टेररिज्म कमेटी का वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर भी निंदा की है। सुरजेवाला का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रमुख पोशाक देश है। पाकिस्तान में आतंकियों को मुआवजा तक दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आंख और कान खोलने की भी नसीहत दी है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश की विदेश नीति को भी निकम्मी करार दिया है।

  • admin

    Related Posts

    संसदीय समिति में नई नियुक्तियां, राघव चड्ढा को मिली अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्ली आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने…

    तमिलनाडु में TVK की जीत पर DMK का तंज, कहा- ये राजनीतिक नहीं ‘सिनेमा सुनामी’ थी

    चेन्नई द्रविड़ मुनेत्र कड़गम प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई नवेली टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य में विजय की पार्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी