रामभद्राचार्य का बड़ा बयान: मुस्लिम बच्चे कुरान पढ़ते हैं, हमारे बच्चों को धर्मग्रंथों का नाम भी नहीं पता

फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर में रामगंज पक्का तालाब में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ धाम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। आज हालात ऐसे हैं कि हमारे बच्चों को अपने वेद, शास्त्र और धर्मग्रंथों के नाम तक नहीं पता जबकि मुस्लिम समुदाय का बच्चा-बच्चा कुरान पढ़ता है। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि संसद में जब अपने 470 सांसद होंगे तब देश हिंदू राष्ट्र बनेगा। कहा कि इस मंदिर में गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की हिंदू आबादी अस्सी फीसदी होनी चाहिए, तभी सनातन संस्कृति सुरक्षित रह सकती है।

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मंच पर पहुंचे तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने हिंदू सनातन धर्म पर बोलते हुए कई टिप्पणियां कीं।जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा दिए गए हिंदू राष्ट्र को लेकर दिए गए उनके बयान ने सियासी हलचल को भी बढ़ा दिया है। जगतगुरु रामभद्राचार्य अपने इस बयान की वजह से एक बार सुर्खियों में हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक समाज धर्म और संस्कृति से नहीं जुड़ेगा तब तक एकजुटता और आत्मसम्मान की भावना विकसित नहीं हो सकती।
अपने बच्चों को संस्कार और धार्मिक शिक्षा दें

हिंदू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए जगतगुरु रामभद्राचार्य ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार और धार्मिक शिक्षा दें ताकि नई पीढ़ी अपने धर्म की जड़ों से जुड़ी रहे। चित्रकूट में एक गुरुकुल बनाने की भी बात कही। जिसमें हिंदू बच्चों को धर्मशास्त्रों की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता संतोष तिवारी से गुरु दक्षिणा के रूप में चार लाख ईंटों का दान लेने की बात कही। जिस पर उन्होंने हामी भरी।

जगन्नाथ मंदिर निर्माण को धार्मिक जागरण का प्रतीक

कार्यक्रम में उन्होंने जगन्नाथ मंदिर निर्माण को धार्मिक जागरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह मंदिर सिर्फ ईश्वर का धाम नहीं बल्कि हिंदू एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।जगतगुरु रामभद्राचार्य ने श्रद्धालुओं से कहा कि मंदिर निर्माण में सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए, जिससे फतेहपुर जनपद धर्मनगरी के रूप में प्रतिष्ठित हो सके। इस अवसर पर जगन्नाथपुरी धाम पुरी के मुख्य पुजारी दैतातय भवानी दास जी महाराज भी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

गाजियाबाद: नई वोटर लिस्ट जारी, सभी विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव

गाजियाबाद गाजियाबाद में प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। एसआईआर से पहले गाजियाबाद जनपद की पांचों विधानसभा में 28,37,991…

लखनऊ में तापमान बढ़ने की चेतावनी, अगले 5 दिन अहम

लखनऊ यूपी में आंधी, बारिश, ओलों का दौर खत्म हुआ। अब धूल भरी सतही हवाओं का जोर है। यह हवाएं आंखों की किरकिरी बन रही हैं। सावधानी नहीं बरती गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?