राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य व अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन मिश्रा का निधन

अयोध्या

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दूसरे ट्रस्टी और अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा का शनिवार देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शनिवार रात करीब 12 बजे 71 साल की उम्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली.

बता दें कि 5 फरवरी 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संसद सदन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन में विमलेंद्र मोहन मिश्र को स्थाई सदस्य के रूप में नामित किया गया था. उनके निधन पर ट्रस्ट के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है. इसके पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक और स्थाई सदस्य कामेश्वर चौपाल का भी निधन हो गया था. दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में किडनी की बीमारी के कारण भर्ती कराए गए थे. लंबे दिनों तक चले इलाज के बाद 6 फरवरी 2025 में निधन हो गया था.

बता दें कि विमलेंद्र मिश्रा राजनीति में भी सक्रिय रहे. 2009 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अयोध्या राजवंश के राजा दर्शन सिंह की वंशावली से जुडी कड़ी में स्वर्गीय महारानी विमला देवी के दो पुत्र विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र हुए.

  • admin

    Related Posts

    हैंडपंपों में लगने वाली भीड़ से मिला छुटकारा, सामाजिक सुरक्षा भी बढ़ी

    सिर्फ आधार कार्ड दिया और कनैक्शन हो गया, सार्वजनिक नल भी लगे लखनऊ, बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं कि आज उन्हें उनके घर में…

    7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब

    हर गोशाला से जुड़ेंगे 50-100 किसान, संरक्षण केंद्र के साथ गोशालाओं को हरा चारा उत्पादन का बेहतर स्रोत बनाएगी योगी सरकार गोशालाओं में बड़े पैमाने पर लगाए जाएंगे सहजन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल