‘पेड्डी’ से आया राम चरण का फर्स्ट लुक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज 40 साल के हो गए हैं. एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’  को अपार सफलता मिली थी. इसके बाद एक्ट्रेस कियारा आडवानीके साथ राम चरण को फिल्म गेम चेंजर में देखा गया था. वहीं, अब एक्टर के बर्थडे पर आरसी16 के मेकर्स ने उनके फैंस को तोहफा दिया है. मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है.

क्या है आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल
बता दें कि मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म आरसी16 के ऑफिशियल टाइटल को अनाउंस करते हुए राम चरण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म आरसी16 का ऑफिशियल टाइटल ‘पेड्डी’ है. मेकर्स ने कैप्शन में राम चरणको बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘जमीन का आदमी और प्रकृति की शक्ति. आरसी16 ‘पेड्डी’  है. हैप्पी बर्थडे ग्लोबल स्टार राम चरण.’

मेकर्स ने आरसी16 ‘पेड्डी’ से राम चरण के दो पोस्टर जारी किया है. फोटो में एक्टर लंबे बालों और घने दाढ़ी में काफी दमदार लुक में दिख रहे हैं. इस पोस्ट के पहले पोस्टर में वह सिगरेट जलाते दिख रहे हैं. उनकी आंखों में एग्रेशन और चेहरे का भाव देखकर लग रहा है कि जैसे वो किसी के खिलाफ जंग लड़ने जा रहे हैं. इसके अलावा दूसरे पोस्टर में राम चरण के हाथ में बैट दिख रहा है.

बता दें कि फिल्म आरसी16 ‘पेड्डी’ के राइटर और डायरेक्टर बुची बाबू सना हैं. खबर है कि ये एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में राम चरण  अहम भूमिका में हैं. फिल्म में राम चरण  के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं.

  • admin

    Related Posts

    प्यार के लिए दादी का रूप और अलमारी का रहस्य! BLACKPINK की Rosé की अनसुनी कहानी

    लॉस एंजिल्स के-पॉप स्टार ब्लैकपिंक की Rosé ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एक्स लवर से छिपकर मिलने के लिए एक मजेदार तरीका निकाला था। लोगों को उनके बारे…

    ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

    मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'होमबाउंड' जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक