फिर से माता-पिता बनने वाले राम चरण, उपासना ने शेयर की खुशखबरी

मुंबई 

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर राम चरण के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है. वो एक बार फिर पापा बनने वाले हैं. राम की पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ये गुड न्यूज शेयर की. मालूम हो कि राम चरण और उपासना एक बेटी क्लिन कारा के पेरेंट्स हैं.

प्रेग्नेंट हैं उपासना

उपासना ने वीडियो शेयर घर में सभी के खुश चेहरे दिखाए. राम चरण इस खुशखबरी से फूले नहीं समा रहे हैं. वो प्यार से पत्नी के चेहरे को निहारते दिखाई दिए. वहीं सभी ने उपासना की गोद भरी और उन्हें आशीर्वाद दिया. वीडियो में पूरा परिवार उपासना और राम चरण के लिए चीयर करता और उनकी खुशी शामिल होता नजर आया. 

इस प्यारे से वीडियो को शेयर कर उपासना ने भी लिखा कि- इस दिवाली का मतलब था दोगुना उत्सव, दोगुना प्यार और दोगुना आशीर्वाद. उपासना ने पोस्ट के जरिए बताया कि उनके जीवन में दोगुनी खुशी आने वाली है. 

  इस मौके पर चिरंजीवी ने घर में राम लला की मूर्ति भी स्थापित की, जो कि हूबहू अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित मूर्ति जैसी है. सभी उनके दर्शन कर पूजा करते भी दिखाई दिए. वहीं वीडियो के अंत में पैरों के छाप के साथ नई शुरूआत का सेलिब्रेशन लिखकर बताया कि घर में नन्हा मेहमान आने वाला है. 

खुशी से झूमे फैंस

उपासना की दी इस गुड न्यूज ने फैंस का भी दिन बना दिया है. दोस्तों के साथ-साथ चाहने वाले भी कमेंट सेक्शन में इस लवली कपल को बधाई देते दिख रहे हैं. वहीं कुछ ये भी कह रहे हैं कि अब तो घर में जूनियर राम चरण आने वाला है. तो वहीं कुछ ने बच्चे की अच्छी सेहत की कामना की.

मालूम हो कि राम चरण और उपासना को एक बेटी क्लिन कारा है. इनका जन्म 2023 में हुआ था, वो दो साल की हो चुकी है. कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन उपासना अक्सर क्लिन की प्यारी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. राम और उपासना की शादी 2012 में हुई थी, कपल ने बेटी का 11 साल बाद अपनी लाइफ में वेलकम किया था.

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI