गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में राकेश कुमार योगी अतिथि के रूप में होंगे शामिल

भोपाल
कूनो राष्ट्रीय उद्यान श्योपुर के श्री राकेश कुमार योगी ई-कर्मी 76वें गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को नई दिल्ली में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री योगी को गणतंत्र दिवस समारोह में केन्द्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अतिथि के तौर पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान श्योपुर से आमंत्रित किया गया है। श्री योगी को मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी द्वारा वर्ष 2019 में सम्मानित किया गया है। श्री योगी ने वर्ष 1997 से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में वायरलेस फिक्स्ड स्टेशन पालपुर में महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन कर अप्रत्यक्ष रूप से अपराध नियंत्रण एवं शासकीय कार्यों में सहयोग किया है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में श्री योगी की भौतिक ज्ञान क्षमता को देखते हुए उन्हें वर्ष 2021-22 में बीट सहायक के रूप में पदस्थ किया गया था। श्री योगी ने इस अवधि में मैदानी वन अमले के साथ रहकर वन्य एवं वन्य-प्राणी अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री योगी चीता पुनर्स्थापना परियोजना में वर्ष 2022 में चीता आगमन से चीता मॉनीटरिंग केन्द्र पर अनवरत कार्य कर रहे हैं। श्री योगी चीतों की गतिविधियों एवं अनुश्रवण के अभिलेख संधारित कर निर्धारित समय अनुसार जानकारी साझा कर चीता पुनर्स्थापना परियोजना में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा मंत्री तोमर के सुपुत्र रिपुदमन के विवाह समारोह में शामिल हुए वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    भोपाल . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में होंगे शामिल

    भोपाल. नोहटा स्थित ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित दस दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे। यह आयोजन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र सिंह लोधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा