राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने वीकेंड के दौरान 14 करोड़ की कमाई की

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 14 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म मालिक की कहानी अस्सी के दशक में उत्तर प्रदेश के इलाहबाद शहर की पृष्ठभूमि पर गढ़ी गई है। इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी के गैंगस्टर बनने के सफर पर आधारित है। राजकुमार राव ने इस फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया है। फिल्म मालिक 11 जुलाई को रिलीज हुयी है।

 इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'मालिक' ने पहले दिन भारतीय बाजार में 3.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की।सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मालिक ने तीसरे दिन 5.09 करोड़ का कारोबार किया है।इस तरह फिल्म मालिक भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 14 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। पुलकित द्वारा निर्देशित, 'मालिक' में राजकुमार राव के अलावा 'बंगाली' सिनेमा के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुश्कर भी अहम रोल में हैं।इस फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवक्रमणी के साथ मिलकर किया है।

  • admin

    Related Posts

    जैकलिन फर्नांडीस ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर की पूजा, भक्तों में उत्साह

    उज्जैन  मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय वह उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान…

    बॉलीवुड में नई रोमांटिक जोड़ी की एंट्री: ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद और रश्मिका करेंगे साथ काम

    मुंबई शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर