हस्तिनापुर के पते पर फर्जी फर्म बनाकर राजस्थान के सौरभ ने की 2.46 करोड़ जीएसटी चोरी

मेरठ

हस्तिनापुर के पते पर फर्जी फर्म बनाकर एक व्यक्ति ने कागजों में करोड़ों का कारोबार दिखाते हुए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट जनरेट किए। चार फर्म में सप्लाई दिखाकर इनसे 2.46 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी को अंजाम दिया। मवाना मंडल के राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त ने बहसूमा थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सहायक आयुक्त उमेश सिंह ने शिकायत में बताया कि राजस्थान के धौलपुर जिले की जाटव बस्ती कासमपुर निवासी सौरभ कुमार ने पैन कार्ड व अन्य कागज लगाकर हस्तिनापुर के पते पर मैसर्स लॉर्ड शिव इंटरप्राइजेज के नाम पर 10 दिसंबर 2024 को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया था। राज्यकर अधिकारी ने फर्म के व्यापार स्थल का भौतिक सत्यापन किया तो वहां कोई नहीं मिला और उस पते पर कोई व्यापारिक गतिविधि भी नहीं हो रही थी।

इस पर जीएसटी पंजीकरण निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया। व्यापारी ने मई माह की रिटर्न जीएसटीआर-2ए दाखिल की। इसमें प्रयागराज के बहराना स्थित मैसर्स श्रावणी इंटरप्राइजेज से 13.67 करोड़ की इनवर्ड सप्लाई प्राप्त दिखाई गई। इससे 1.23 करोड़ के सीजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट और 1.23 करोड़ एसजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया। जबकि सप्लायर फर्म ने इस माल की कोई खरीद नहीं की थी न ही कोई नकद टैक्स जमा किया गया।
 
मैसर्स लॉर्ड शिव इंटरप्राइजेज की दाखिल रिटर्न जीएसटीआर-1 में चार फर्म को आउटवर्ड सप्लाई दिखाई गई। इनमें मैसर्स हरि ओम इंटरप्राइजेज को 12 करोड़ की सप्लाई करते हुए 2.16 करोड़ की आईजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट, मैसर्स कृष्णा ट्रेडर्स को 80.61 लाख की सप्लाई करते हुए 14.51 लाख की आईजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट, मैसर्स आरके ट्रेडर्स को 53.64 लाख की सप्लाई करते हुए 10.55 लाख और मैसर्स कृष्णा ट्रेडर्स को 22.40 लाख की सप्लाई करते हुए 4.03 लाख की आईजीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट हस्तांतरित की गई।
 
आरोपी ने बिना कोई आपूर्ति प्राप्त किए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट जनरेट कर इन चारों फर्मों को पासऑन कर दी। आरोपी ने कागजों में करोड़ों का कारोबार दिखाकर धोखाधड़ी की।
जीएसटी में ई-वे बिल जनरेट करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। इससे साबित होता है कि आरोपी ने इस मोबाइल नंबर का प्रयोग किया है। रुड़की के सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते का इसमें इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    राम मंदिर से मजबूत होती हमारी सांस्कृतिक जड़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    अयोध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नवरात्र के प्रथम दिन अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर भारत के…

    जहां सनातन का विरोध, वहां नहीं जा रही नई जनरेशन: योगी आदित्यनाथ

    अयोध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में गोरक्षपीठाधीश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान