राजस्थान के बाजार में तेजी, पिछले साल से 25% अधिक हुई खरीददारी

जयपुर

जयपुर में इस बार धनतेरस पर रिकॉर्डतोड़ खरीदारी देखने को मिली। वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में जीएसटी में कटौती का सीधा असर बाजार में नजर आया। एक दिन में 5,000 कारें और 40,000 दोपहिया वाहन बिके, जिससे केवल वाहन बाजार में ही करीब 900 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। पिछले साल की तुलना में वाहन बिक्री में 25% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

10  लाख के सेगमेंट में सबसे ज्यादा कारें बिकीं
फाडा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साई गिरिधर के अनुसार, कारों पर 10% जीएसटी में कमी से दबी हुई मांग बाहर आई। खासतौर पर एंट्री सेगमेंट, सब-4 मीटर और मिड साइज SUV की डिमांड अधिक रही। लग्जरी कार सेगमेंट में अपेक्षाकृत धीमी गति रही। बिकने वाली कारों की औसत कीमत करीब 10 लाख रुपए रही।

इलेक्ट्रॉनिक्स में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भी बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कालानी ने बताया कि टैक्स में कमी की वजह से बड़े साइज के टेलीविजन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और आटा चक्की जैसे उत्पादों की बिक्री में तेजी आई। जयपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंचा।

3 हजार से ज्यादा वाहन गणेश मंदिर पूजा के लिए आए
जयपुर के बाजारों में धनतेरस पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार-बाइक शोरूम से लेकर ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों तक चहल-पहल बनी रही। मोती डूंगरी मंदिर में करीब 3,000 गाड़ियां पूजन के लिए पहुंचीं।

फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के अनुसार, इस बार राजस्थान में करीब 40,000 करोड़ और जयपुर में 5,500 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर में खासा उछाल देखा गया।शाम को प्रदेश भर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए। लोग परिवार के साथ खरीदारी और फेस्टिव माहौल का आनंद लेते नजर आए।

 

admin

Related Posts

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट

जयपुर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास…

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी