वीर सैनिकों के सम्मान में दौड़ा राजस्थान: ‘ऑनर रन मैराथन’ में CM ने बढ़ाया मनोबल

जयपुर

रविवार सुबह जयपुर में सेना की दक्षिण पश्चिम कमान द्वारा पूर्व सैनिकों की वीरता और बलिदान को नमन करते हुए आयोजित ‘ऑनर रन मैराथन’ का भव्य आगाज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। अल्बर्ट हॉल से मैराथन को फ्लैग ऑफ करते हुए सीएम ने कहा कि यह आयोजन शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है, और युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सेना के साहस, अनुशासन और बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सेना के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भाव रखे।

इलाका पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा
मैराथन के फ्लैग ऑफ समारोह में दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह तथा पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अल्बर्ट हॉल परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह छावनी में तब्दील दिखा, जहां बड़ी संख्या में सेना के जवान, धावक और आयोजक टीम मुस्तैद रहे।

मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित हुई
कार्यक्रम के तहत मैराथन तीन श्रेणियों 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर में आयोजित की गई। सुबह 6 बजे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन की शुरुआत हुई, जिसमें इंडियन आर्मी के धावक धर्मेंद्र पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 1 घंटा 3 मिनट 10 सेकेंड में दौड़ पूरी की। धर्मेंद्र पूनिया वर्तमान में इंडियन आर्मी में सेवाएं दे रहे हैं और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

पूर्व सैनिकों का उत्साह देखने लायक रहा
10 किलोमीटर मैराथन में बनारस की धाविका नीता पटेल ने 33 मिनट 11 सेकेंड में दूरी पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 5 किलोमीटर श्रेणी में भी युवाओं, फिटनेस उत्साहियों और पूर्व सैनिकों का उत्साह देखने लायक रहा।
 
भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया
आयोजन को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया। सिंधी कैंप से चलने वाली बसों तथा दिल्ली-आगरा रूट पर जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। आम लोगों से समानांतर मार्ग अपनाने की अपील भी की गई।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति और वीर सैनिकों के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि राजस्थान हमेशा से वीरों की धरती रहा है और ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाते हैं।

admin

Related Posts

एमपी के श्रद्धालु खाटूश्यामजी दर्शन के बाद हुए हादसे के शिकार, चाकसू में कार-ट्रेलर टकराव में 5 की मौत

जयपुर  जिले के चाकसू इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे…

प्रेम बाईसा केस अपडेट: मौत अस्थमा अटैक से, जहर की संभावना खारिज

जोधपुर. कथावाचक प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम और एफएसएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच