राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी
राजस्थान रॉयल्स (आआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 11वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम टकराएंगी। आरआर और सीएसके का मौजूदा सीजन में यह तीसरा मैच है। आरआर का जीत का खाता नहीं खुला है। उसे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों शिकस्त मिली। वहीं, सीएसके को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद अगले मुकाबले में आरसीबी ने मात दी। जानिए, आरआर वर्सेस सीएसके मैच की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या आज बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज रहेंगे हावी?

बरसापारा में अब तक पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मैच अपने नाम किए और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को भी दो जीत नसीब हुईं। एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। बरसापारा में हाईएस्ट स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान ने 2023 में बनाया था। यहां लोएस्ट स्कोर 142/9 है, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया। गुवाहाटी में पहली पारी का औस्त स्कोर 138 है। इस मैदान पर संतुलित मुकाबले देखने को मिले हैं। बरसापारा में बड़े स्कोर खड़े करना आसान नहीं है। यहां बल्लेबाजों की तुलना में अक्सर गेंदबाजों का अधिक दबदबा रहता है। धीमी मानी जाने वाली पिच पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है।

राजस्थान ने अपना पिछला मैच भी बरसापारा में खेला था, जिसमें उसे केकेआर ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। केकेरआर ने 152 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते आसानी से चेज कर लिया था। क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी, जो इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। आरआर के पूर्व ओपनर जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, जिनके बल्ले से कुल 98 रन निकले। बटलर अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। यहां सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा आरआर के शिमरोन हेटमायर ने किया है। हिटमायर ने 7 छक्के मारे है। यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 13 चौके जमाए हैं।

admin

Related Posts

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

लंदन  इंग्लैंड के आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. इसकी वजह है मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष. जिसका असर अब क्रिकेट…

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। संजू सैमसन लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार