राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की

जयपुर
 दो दिन बाद यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं के लिए इस विशेष दिन के मौके राजस्थान सरकार की ओर से बड़ी सौगातें दी जाती हैं। हर साल की भांति इस साल भी महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया गया है। रोडवेज के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक 7 मार्च को रात्रि 12 बजे से लेकर 8 मार्च की रात्रि 12 बजे तक महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुफ्त सफर की यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस दोनों श्रेणियों की बसों में दी जाएगी।
महिला दिवस पर लो-फ्लोर बसों में भी मुफ्त सफर

जयपुर के शहरी क्षेत्रों में संचालित लो-फ्लोर बसों में भी 8 मार्च को महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है। इस संबंध में जयपुर शहर ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। रोडवेज की तरह इन बसों में भी मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को टिकट जारी किए जाएंगे लेकिन उनसे किराया नहीं वसूला जाएगा। किराए की भरपाई राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। जयपुर की लो-फ्लोर बसों में करीब डेढ़ लाख यात्री नियमित रूप से सफर करते हैं। इनमें से 40 फीसदी महिला यात्री होती हैं।

केवल राजस्थान की सीमा में होगी यह सुविधा

राजस्थान रोडवेज की बसों में दी गई मुफ्त सफर की सुविधा केवल राज्य की सीमा में ही दी जा रही है। राजस्थान रोडवेज की बस में एक कोई महिला यात्री दिल्ली का सफर कर रही है तो राजस्थान की सीमा में अंतिम स्टेशन तक महिला यात्री का किराया नहीं लगेगा। उसके बाद से गंतव्य तक का किराया देना होगा। मुफ्त सफर की यह सुविधा साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में है। एसी और वॉल्वो में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं दी जाएगी

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव