राज कुंद्रा ने राकेश मेहता की फिल्म ‘मेहर’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा ने राकेश मेहता निर्देशित फिल्म ‘मेहर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। राज कुंद्रा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पहले प्रोजेक्ट ‘मेहर’ के साथ कदम रख रहे हैं। उन्होंने पहले ही मोहाली में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की थी, और अब मात्र तीस दिनों में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म करने के बाद राज कुंद्रा ने पूरी कास्ट के साथ जश्न मनाया और इस खास पल को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।

राज कुंद्रा ने फिल्म की कास्ट के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें सभी शूटिंग पूरी होने का जश्न मना रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह खत्म हुआ! 'मेहर' पर 30 दिनों की कड़ी मेहनत, जुनून और अविस्मरणीय यादें! पूरी टीम को इस शानदार सफर के लिए बधाई। अब इंतजार नहीं हो रहा कि आप सभी पांच सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में इस जादू को देखें।

मशहूर पंजाबी फिल्म निर्माता राकेश मेहता निर्देशित फिल्म मेहर में राज कुंद्रा एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे। फिल्म मेहर में गीता बसरा, मास्टर अगमवीर सिंह, बनिंदर बन्नी, सविता भट्टी, रुपिंदर रूपी, दीप मंदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, तरसेम पॉल और कुलवीर सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म डीबी डिजिटेनमेंट और रघु खन्ना द्वारा प्रस्तुत की गई है, जबकि दिव्या भटनागर और रघु खन्ना इसके निर्माता हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर आशुदीप शर्मा हैं।

  • admin

    Related Posts

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    कृतिका कामरा के सिर सजेगा दुल्हन का ताज, गौरव कपूर से मार्च में शादी की चर्चाएं तेज

    मुंबई 'कितनी मोहब्बत है' फेम कृतिका कामरा फाइनली शादी करने जा रहा हीं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल ही बताया था। और अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल