सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन

रायगढ़.

रायगढ़ जिला मुख्यालय मे बुधवार की दोपहर नगर निगम की महापौर एवं कांग्रेस के 15 से अधिक पार्षदों ने लम्बे समय से राज्य सरकार के द्वारा महापौर एवं  पार्षद निधि से रूपये नहीं देने से नाराज होकर निगम परिसर मे ही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया इस दौरान नारेबाजी भी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों को पार्षद निधि नही देने को लेकर आज कांगे्रस के 15 से अधिक पार्षदों ने महापौर जानकी काटजू के नेतृत्व में निगम परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की।

आंदोलन कर रहे कांग्रेसी पार्षदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगरीय निकाय मंत्री सहित वित्त मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए लंबे समय से वार्डो में विकास के लिये सरकार की तरफ से दी जाने वाली पार्षद निधि नही दिये जाने को आरोप लगाते हुए जल्द यह राशि देने की मांग की। वैसे तो रायगढ़ नगर निगम मे कुल 48 वार्ड आते हैं लेकिन आज के कांग्रेस पार्षदों के इस धरना प्रदर्शन मे भाजपा के पार्षद नदारद रहे।

रुके हुए हैं कई विकास कार्य –
बीते एक साल से राज्य सरकार द्वारा पार्षदों को दी जाने वाली पार्षद निधि निगम पार्षदों को नही मिल रही है और अब चुनाव पास आते ही सभी पार्षद इस बात को लेकर सक्रिय हो गए हैं वार्डो में पार्षद निधि से मिलने वाली राशि से कई विकास कार्य किये जाते थे पर अब एक साल से यह राशि नही मिलने से वार्डो में कामकाज नही हो पा रहे हैं।

पहले मार्च-अप्रैल मे ही हो जाती थी जारी –
इस संबंध में निगम महापौर जानकी काटजू ने आरोप है कि आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पार्षदों के द्वारा किया जा रहा है चूंकि राज्य सरकार के द्वारा अभी तक महापौर निधि के अलावा पार्षद निधि जारी नही की गई है जबकि पूर्व में मार्च अप्रैल में ही कर दी जाती थी। आम जन की जो समस्या होती है उसे इसी निधि के पैसे पूरा किया जाता है। पूरे प्रदेश में महापौर निधि और पार्षद निधि को रोक दिया गया है जिसे शहर विकास विरोधी भी कहा जा सकता है। आने वाले समय में अगर राशि जारी नही की जाती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

admin

Related Posts

नौकरी की तलाश खत्म! 6 दिनों तक चलेगा रोजगार मेला, नामी कंपनियों में आवेदन का मौका

रायपुर प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।…

आस्था और चमत्कार का संगम: छत्तीसगढ़ का वह शिवलिंग जो साल में तीन बार बदलता है स्वरूप

खरोरा   बेलदार राजा की राजधानी बेलदार सिवनी में एक अद्भुत प्राचीन शिवलिंग है जो साल में तीन बार अपना स्वरूप बदलता है, इस प्रतिमा को लोग धरती फोड़ महादेव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक