जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में रायपुर के बिजनेसमैन को लगी गोली, इलाज जारी

रायपुर
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक व्यापारी के घायल होने की खबर सामने आई है। रायपुर के समता कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया इस हमले में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यात्रा पर गए थे, हमले की चपेट में आ गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर यात्रा पर गए हुए थे। उसी दौरान वे आतंकी हमले की चपेट में आ गए। हमले में उन्हें गोली लगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन परिवारजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर स्थित उनके परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हमले की जांच की जा रही है। हमले में घायल हुए दिनेश मिरानिया रायपुर के एक सक्रिय व्यवसायी हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाते रहे हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के युवक को लगी गोली
महाराजपुर के गांव हाथीपुर निवासी चंदन चक्की वालों का परिवार भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुआ है। परिवार शहर के श्यामनगर में छप्पन भोग के पास रहता है। व्यवसायी का नाम संजय द्विवेदी है, जो पत्नी और बेटे-बहू के साथ कश्मीर घूमने गए हैं। आतंकियों की गोलीबारी में संजय के बेटे शुभम को भी गोली लगी है। संजय के भाई मनोज द्विवेदी ने बताया कि हमले में भतीजे शुभम के गोली लगने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी और अधिक जानकारी नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    नक्सलियों को बड़ा झटका: जंगल में मिले अत्याधुनिक हथियार, ई-30 ऑप्स टीम सफल

    गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया…

    विकास को मिली रफ्तार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किए 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

    18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर, प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

    फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

    डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

    5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

    सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

    गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल