महिला यात्री की जान बचाने में रेलवे आरपीएफ का तत्पर प्रयास

भोपाल

दिनांक 08.02.2025 को सवारी गाड़ी संख्या 12137 के हरदा स्टेशन पर एक महिला यात्री की गंभीर स्वास्थ्य समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता ने एक आपात स्थिति को सफलतापूर्वक संभाला। स्टेशन मास्टर हरदा को सूचना मिली कि ट्रेन के एचए-1 कोच में यात्रा कर रही महिला यात्री जागृति (पत्नी श्री शिव कुमार, निवासी मुंबई) को असहनीय पेट दर्द हो रहा है और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।

स्टेशन मास्टर हरदा ने तुरंत सक्रिय होकर आरपीएफ की टीम को सूचित किया। सहायक उप निरीक्षक श्री रूपेंद्र बुवाडे और आरक्षक श्री मुकेश सिंह ने तुरंत कोच में पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और महिला यात्री जो मुंबई से ललितपुर की यात्रा पर थीं, को परिजनों के साथ तुरंत कोच से उतारा गया और पास के प्राइवेट सिटी हॉस्पिटल, हरदा में भर्ती कराया गया।
रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है, और इस घटना ने आपातकालीन स्थितियों में रेलवे और आरपीएफ के आपसी तालमेल और तत्परता को दर्शाया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को आश्वस्त करता है कि रेलवे की टीम हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए तैयार है।

  • admin

    Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, जल्द खोले जायेंगें बिलहरा और सुरखी में करोड़ों की लागत से नये सांदीपनि विद्यालय

    भोपाल . सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में विकास की एक और नई इबारत लिखी गई, जहां 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ स्कूल शिक्षा एवं…

    सड़क विकास को गति: किसानों की रज़ामंदी से भूमि अधिग्रहण का फैसला

    भोपाल . गुरूकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी