रेलवे भर्ती 2026: 5349 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं और ITI पास के लिए मौका

भोपाल

रेलवे में करियर के अच्छे अवसर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पश्चिमी रेलवे में बिना किसी रिटर्न एग्जाम पांच हजार से ज्यादा अप्रेंटिस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग सिर्फ एक साल के लिए दी जाएगी।
भर्ती से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी

  •     भर्ती बोर्ड- रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी)
  •     पद का नाम- अप्रेंटिसशिप
  •     पदों की संख्या- 5349
  •     आफिशियल वेबसाइट- www.rrc-wr.com
  •     आवेदन शुरू होने की तारीख- 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से
  •     आवेदन करने की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक
  •     आयु सीमा- 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो, लेकिन 24 वर्ष का न हुआ हो।
  •     रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट।
  •     स्टाइपेंड- नियमानुसार
  •     ट्रेनिंग की अवधि- एक वर्ष
  •     चयन प्रक्रिया- मेरिट बेस पर शार्ट लिस्टिंग, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  •     भर्ती का नोटिफिकेशन- RRC WR Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
  •     आवेदन करने का लिंक- RRC WR Apprentice Vacancy 2026 Apply Online
  •     आवेदन शुल्क-100 रुपये, एससी/एसटीपीडब्ल्यूबीडी/महिला आवेदक निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

आवेदकों ने मैट्रिकुलेशन (10वीं) कक्षा 10+2 परीक्षा स्कीम के जरिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। साथ में संबंधित ट्रेड फिटर/ वेल्डर/ टर्नर/ मैकेनिस्ट/ वायरमैन/ पाइप फिटर/ प्लंबर/ स्टेनोग्राफर आदि में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आइटीआइ सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। जो अभ्यर्थी एसएससी या आइटीआइ रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो आवेदन के योग्य नहीं माने जाएंगे। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स भी आवेदन के योग्य नहीं हैं। एजुकेशनल और टेक्निकल क्वालिफिकेशन के साथ उम्मीदवारों ने कम से कम 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो, लेकिन 24 वर्ष का न हुआ हो। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों (दिव्यांगजन) को 10 वर्ष की नियमानुसार छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लाग इन करें। फीस (यदि लागू हो) जमा करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एक्सपर्ट व्यू
 
तैयारी के लिए जरूरी टिप्सकरियर काउंसलर अभिषेक खरे बताते हैं कि इस अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी है, लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जो नीचे दी गई हैं।

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, लेकिन चयन 10वीं आइटीआइ अंकों के औसत (मैरिट लिस्ट) के आधार पर होता है। इसलिए तैयारी का फोकस “पढ़ाई” से ज्यादा “अंक और दस्तावेज” पर होना चाहिए।
10वीं और आइटीआइ के अंक चैक करें। मेरिट इन्हीं अंकों के औसत से बनेगी, जितने ज्यादा अंक, उतनी ज्यादा चयन की संभावना रहती है।

10वीं % आइटीआइ %) ÷ 2 = फाइनल मेरिट प्रतिशत। गलत गणना से भ्रम न रखें।

सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। जैसे-10वीं मार्कशीट, आइटीआइ प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू) और पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
आवेदन फार्म ध्यान से भरें। नाम, जन्मतिथि, अंक बिल्कुल प्रमाणपत्र के अनुसार भरें। कोई भी गलत जानकारी न दें। डाक्यूमेंट वैरिफिकेशन में छोटी गलती भी रिजेक्शन करा सकती है।
सही ट्रेड का चयन करें। जहां सीटें अधिक हों, वहां चयन की संभावना बढ़ सकती है।
अंतिम चयन में मेडिकल फिटनेस होता है, इसलिए सामान्य स्वास्थ्य, आंखों की रोशनी आदि ठीक रखें।
अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें। आखिरी दिन वेबसाइट स्लो हो सकती है।
मोबाइल और ईमेल एक्टिव रखें। मेरिट और डीवी की सूचना वहीं आएगी।
साफ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। ब्लर फोटो से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
ओरिजिनल डाक्यूमेंट साथ रखें। वेरिफिकेशन के समय मूल प्रमाणपत्र जरूरी हैं।
किसी एजेंट के झांसे में न आएं। चयन पूरी तरह मेरिट आधारित है।

admin

Related Posts

रिश्वतखोरी पर वार: भोपाल में हाउसिंग बोर्ड का ऑपरेटर 5 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

भोपाल राजधानी के जवाहर चौक स्थित मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के कार्यालय में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: 44 हजार जोड़ों को लाभ, तिथियों का हुआ निर्धारण

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की तिथियों का निर्धारण,  44 हजार जोड़े हो सकेंगे लाभान्वित भोपाल  गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान