रेलवे की बंपर कमाई, टिकट रद्द से जनवरी के चौबीस दिन में ही तीन लाख 29645 रुपए कमा लिए

ग्वालियर

जनवरी में सर्दी और कोहरे की वजह से रेल यात्रा पर काफी असर पड़ रहा है। कई ट्रेनें घंटों देरी से आने के साथ रद्द भी हो रही हैं। रेलवे यात्रियों को तीन घंटे से अधिक समय ट्रेन लेट होने और रद्द होने की स्थिति में पूरा रिफंड देता है। लेकिन कई यात्री ऐसे होते हैं, जो कोहरे या सर्दी को देखकर अपना प्रोग्राम बदल लेते हैं।

 वहीं कुछ यात्री ऐसे भी रहे हैं, जो शादी समारोह या अन्य आयोजन के लिए एक से ज्यादा ट्रेनों में अपने टिकट बुक करा लेते हैं लेकिन समय से पहले ही अपना टिकट रद्द करा लेते हैं। कुछ यात्री ट्रेनों में टिकट कंफर्म न होने के कारण भी टिकट रद्द करा लेते हैं। इन सभी कारणों के चलते रेलवे ने जनवरी के चौबीस दिन में ही तीन लाख 29645 रुपए कमा लिए हैं।

सर्दी के चलते काफी ट्रेनें लेट होने के साथ कई को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों का रिफंड बढ़ गया है।– मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

24 दिन में 20.26 लाख रुपए रिफंड किए
रेलवे ने एक जनवरी से 24 जनवरी तक यात्रियों को 20 लाख 26 हजार 435 रुपए रिफंड किए हैं। इस हिसाब से एक दिन में लगभग 88 हजार रुपए रिफंड किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सुबह से शाम तक यात्रियों की लंबी- लंबी भीड़ लग रही है।

यात्री दो महीने पहले बुक कराते हैं टिकट
यात्री दो महीने पहले किसी भी ट्रेन में टिकट बुक करा सकते हैं, जिससे टिकट कंफर्म हो जाता है, लेकिन इस बार सर्दी में देखने में आया है कि रेलवे ने कई ट्रेनों को कुछ दिन पहले ही रद्द कर दिया। इसमें यात्रियों को रिफंड तो मिल गया, लेकिन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

admin

Related Posts

भोपाल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग: आसमान में उठता धुआं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

भोपाल राजधानी के कस्तूरबा नगर स्थित चेतक ब्रिज के पास रविवार दोपहर करीब सवा चार बजे एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली…

हवा में लहराया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, कुछ देर के लिए थम गई सांसें

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कुल पल के लिए तब लोगों की सांसें थम गईं जब टेक ऑफ के तुरंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 4 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज