नूंह में बोले राहुल गांधी- भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत को सफल नहीं होने देगी

नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया तथा कहा कि कांग्रेस धर्म, भाषा और जाति के आधार पर ‘‘भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत'' को सफल नहीं होने देगी। गांधी नूंह में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए और कहा कि आज मोहब्बत और नफरत के बीच लड़ाई है। पिछले साल नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन आरोप लगाया कि कि कांग्रेस प्यार फैलाती है जबकि भाजपा नफरत फैलाती है। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। मतणना आठ अक्टूबर को होगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण चीज भाईचारा है। भाजपा और आरएसएस के लोग जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। वे जिस भी राज्य में जाते हैं, कहीं भाषा के बारे में बात करते हैं, कहीं वे धर्म के बारे में बात करते हैं और कहीं वे जाति के बारे में बात करते हैं।'' गांधी का कहना था, ‘‘नफरत को खत्म करना होगा। भारत नफरत का देश नहीं है, यह मोहब्बत का देश है। आपने यह पूरे देश को दिखाया है।'' उन्होंने कहा कि भारत ‘मोहब्बत की दुकान' का देश है, ‘नफरत का बाजार' का नहीं है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हम देश में इस नफरत को जीतने नहीं देंगे। देश में प्यार, भाईचारा और एकता की जीत होगी।''

नफरत से दुख और डर फैलता है- कांग्रेस नेता
उनका कहना था, ‘‘नफरत से देश कमजोर होता है। नफरत से दुख और डर फैलता है। प्यार ही है जो नफरत की दवा है। प्यार से भाईचारा फैलता है और प्यार से देश आगे बढ़ता है। हम प्यार की बात करते हैं लेकिन वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं और देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं।'' राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। उन्होंने कहा कि संविधान ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की है, लेकिन ‘‘भाजपा और आरएसएस संविधान पर हमला करने पर तुले हुए हैं।''

देश में विचारधारा की लड़ाई- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है, जो देश संविधान से चलाना चाहती है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस हैं, जो संविधान खत्म करना चाहते हैं।'' उन्होंने महिला पहलवानों के विषय का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप सभी ने देखा कि भाजपा ने देश के पहलवानों के साथ क्या किया। भाजपा का सदस्य बिना डरे महिलाओं के खिलाफ अपराध कर रहा है, उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन भाजपा को कोई मतलब नहीं। ये संविधान पर आक्रमण है, क्योंकि संविधान कहता है कि देश की हर महिला की रक्षा होनी चाहिए।''

 

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC ने पूरी ताकत झोंकी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए…

चुनावी सरगर्मी तेज, शुभेंदु अधिकारी के खास सहयोगी ने बदला पाला, TMC में शामिल

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां शुभेंदु अधिकारी के पूर्व वफादार माने जाने वाले नेता ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी