राहुल गांधी ने हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग ली, कहा-गुटाबाजी हो खत्म

हरियाणा 
हरियाणा के नेताओं साथ राहुल गांधी की बैठक खत्म हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने 'संगठन सृजन कार्यक्रम' के तहत हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग ली। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के 17 सीनियर नेता मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग के बाद राज्य में पार्टी का संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त 22 जिला ऑब्जर्वरों के साथ मीटिंग कर उनका फीडबैक लिया।

बता दें कि राहुल गांधी लीडरशिप से मिलकर गुटबाजी खत्म करने और संगठन को मजबूत करने का रोडमैप देंगे। इसके अलावा वह हरियाणा में नियुक्त किए गए सभी जिलों के पर्यवेक्षकों से साथ मीटिंग कर फीडबैक लेंगे। हरियाणा में संगठन बनाने के लिए कांग्रेस ने 22 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत  
बताया जा रहा है कि पहली बार कोई गांधी परिवार का सदस्य चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन में आ रहा है। 115 नेताओं के साथ दो दौर में मुलाकात का कार्यक्रम है। राहुल गांधी पहले कांग्रेस के 17 वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे। उसके बाद 21 केंद्रीय और 77 पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे। 3 अध्यक्ष, 11 प्रभारी 11 साल में संगठन नहीं बना पाए। मंच पर सात कुर्सियां लगेंगी। जिनमें राहुल गांधी, बीके हरिप्रसाद, उदयभान, भपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, सुरजेवाला शामिल रहेंगे। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप से मिलकर गुटबाजी खत्म करने और संगठन को मजबूत करने का रोडमैप देंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस 11 साल से राज्य में अपना संगठन नहीं बना पाई है। इसकी बड़ी वजह कांग्रेस के सीनियर नेताओं के बीच गुटबाजी रही। इस वजह से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को 2024 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। अब राहुल गांधी इस दौरे से सीनियर नेताओं को गुटबाजी खत्म करवाकर संगठन बनाने पर फोकस करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

    कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

    कांग्रेस नेता सतीशन पर बड़ा दावा: जीत के लिए RSS से मांगी थी मदद

    कोच्चि संघ के एक जाने-माने नेता आर.वी. बाबू ने शनिवार को दावा किया कि यूडीएफ के चेयरमैन और कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने 2001 और 2006 में राज्य विधानसभा चुनाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए