राहुल गांधी ने BJP को जमकर घेरा- 11 साल का जश्न मना रही मोदी सरकार, उधर महाराष्ट्र में ट्रेन से गिरकर लोगों की हुई मौत

मुंबई 
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास एक चलती लोकल ट्रेन से कई यात्री गिर गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल भी हुए हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और भारतीय रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए है।

राहुल गांधी का आरोप
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'जब मोदी सरकार 11 साल की सेवा का जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से आई इस दुखद खबर में दिख रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे करोड़ों लोगों की जिंदगी की रीढ़ है, लेकिन अब यह असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया है। मोदी सरकार के 11 साल न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ प्रचार।' उन्होंने आगे कहा कि, 'सरकार 2025 पर बात करना छोड़, अब 2047 के सपने बेच रही है, लेकिन आज के समय में देश क्या झेल रहा है, इस पर कौन ध्यान देगा? मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

रेलवे का बयान
सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि इस हादसे में घायल 13 लोगों में से 4 की मौत हो चुकी है और 4 अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी मौजूदा कोचों को बदलने का फैसला किया है। नए कोच एसी होंगे और उनमें स्वचालित दरवाजे होंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि वे फुटबोर्ड पर खड़े होकर यात्रा न करें।
 
देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। फडणवीस ने कहा कि घायलों का इलाज शिवाजी अस्पताल और ठाणे के सामान्य अस्पताल में जारी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को कार्य में तत्पर रहने का निर्देश दिया और हादसे की वजह जानने के लिए रेलवे विभाग द्वारा जांच शुरू की है।

admin

Related Posts

इस बार लोग खेती-घर की बिजली मुफ्त, महिलाओं को एक हजार, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और अच्छे स्कूल के लिए वोट करेंगे- केजरीवाल

भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात, करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल – आम आदमी पार्टी का जन समर्थन देख डरी भाजपा रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार…

पश्चिम बंगाल में पिछलग्गू BJP ममता बनर्जी के लिए कैसे बनी बड़ी चुनौती, समझें बीजेपी की प्लानिंग

कोलकाता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच दो-तरफा मुकाबला देखा जा रहा है. 2021 के चुनाव के बाद राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश