राघव चड्ढा ने कहा, यह हमारा आत्मविश्वास दिखाता है कि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी ने चौथी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के साथ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा सांसद और पार्टी का बड़ा चेहरा राघव चड्ढा के मुताबिक ये लिस्ट पार्टी के जीत के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

राघव चड्ढा ने कहा, “आम आदमी पार्टी की आज जो लिस्ट आई है। इसमें सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। आज की यह आखिरी लिस्ट दिखाती है कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में जाने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक रूप से भी तैयारी है और जनता के भविष्य की नीति भी तैयार है।“

राघव चड्ढा ने कहा, “यह हमारा आत्मविश्वास दिखाता है कि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है और आम आदमी पार्टी ने 70 की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।“

आगे बोले, "दूसरी ओर दिल्ली में हमारा मुकाबला भाजपा से रहता है लेकिन अभी तक भाजपा की ओर से एक भी लिस्ट नहीं आई है। भाजपा ने एक भी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। मैं देख रहा हूं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। हम हमारे लिए अच्छी बात है। यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।"

बता दें, रविवार को जारी की गई चौथी और आखिरी लिस्ट से साफ हो गया है कि एक बार फिर नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ताल ठोकेंगे। उनके सामने भूतपूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित होंगे। कांग्रेस ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया है।

केजरीवाल इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को कालकाजी से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। आतिशी यहां से साल 2020 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी।

  • admin

    Related Posts

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    ‘ऐसा हर बार होता है…’: मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर ममता सरकार की आपत्तियों पर SC की दोटूक

    नई दिल्ली टीएमसी का पक्ष रख रहे वकील कल्याण बनर्जी ने एक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम