राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, 22 ग्रैंड स्लैम के साथ टेनिस को कहा अलविदा

मैड्रिड

स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने इस खेल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने गुरुवार 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। सिंगल्स में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले राफेल नडाल ने कहा कि वह अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर को समाप्त कर रहे हैं। यह निर्णय डेविस कप फाइनल के बाद प्रभावी होगा। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है और इसी वजह से उनको लाल बजरी का बादशाह कहा जाता, क्योंकि फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट (लाल मिट्टी) पर होता है।

राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "यह कुछ कठिन वर्ष रहे हैं, खासकर पिछले दो साल। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरा आखिरी टूर्नामेंट मेरे देश का प्रतिनिधित्व करने वाला डेविस कप होगा। यह चक्र पूरा हो रहा है, क्योंकि मेरी पहली खुशियों में से एक 2004 में सेविला में फाइनल था।"

डेविस कप के नॉकआउट मैच 19 नवंबर से शुरू होंगे। 24 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में जहां तक स्पेन की टीम खेलेगी, वही मैच राफेल नडाल का आखिरी मैच होगा। नडाल का करियर चोटों से प्रभावित रहा है और वह 2023 फ्रेंच ओपन से चूक गए थे और इस साल उन्हें पहले दौर में जर्मन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया था। उन्होंने अपना आखिरी रोलैंड गैरोस खिताब 2022 में जीता और पेरिस क्ले को 112-4 की जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ छोड़ा है।

admin

Related Posts

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

फ्लोरिडा दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स को 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी…

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

बेंगलुरु  बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है… शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया