राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं ने बाबा साहब, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का अपमान करने का कार्य किया

जयपुर
भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का कांग्रेस द्वारा अपमान करने के मामले में पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं ने सरदार की हत्या करने के साथ ही बाबा साहब, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का अपमान करने का कार्य किया है। 1952-54 के चुनाव में कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने के लिए कम्युनिस्टो के साथ मिलकर रणनीति बनाई थी इतना ही नहीं नेहरू सरकार में मंत्री रहते हुए भी डॉ. अम्बेडकर को रक्षा और विदेश मामलों की प्रमुख समितियों से बाहर रख कर उनके ज्ञान और योगदान को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी देश भर में शनिवार से संविधान गौरव अभियान के माघ्यम से कांग्रेसियो की हकीकत जनता के सामने रखेगी।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के तहत् भाजपा के प्रदेश पदाधिकरियो से लेकर जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग सहित प्रत्येक कार्यकर्त्ता कांग्रेस की कुनीतियों को जनता के सामने रखेंगे और भाजपा द्वारा डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में किये गये कार्यो को भी विस्तार से बताएंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि एक ओर कांग्रेसी नेता है जिन्होंने कदम-कदम पर बाबा साहब का और दलितों का अपमान किया वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जिसने बाबा साहब के न्याय, सम्मानता और सशक्तिकरण की दिशा में कि गई परिकल्पना को साकार करने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

संविधान गौरव अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान में भाजपा समर्थित सरकार ने उनके मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने और 1990 में उनका चित्र संसद में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया था इतना ही नहीं भाजपा सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की परम्परा शुरू की। यह दिन संविधान के निर्माता के रूप में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए समर्पित है। भारत रत्न बाबा साहब की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने 125 रूपये और 10 रूपये के स्मारक सिक्कें जारी कर उनके राष्ट्र निर्माण में अद्भूत पूर्व योगदान को चिंहित करता है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के सम्मान में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ‘‘भीम ऐप‘‘ को लॉन्च किया। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन कर पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद को बढ़ाने का काम भी किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी , संविधान विरोध और डॉ. भीम राव अम्बेडकर विरोधी पार्टी रही है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने ओबीसी के लिए मंडल आयोग के सिफारिशों का विरोध किया और आरक्षण के खिलाफ जमकर प्रचार- प्रसार किया। उन्होंने दलित और आदिवासियों के लिए आरक्षण खत्म करने का विज्ञापन प्रकाशित किया और अनुसूचित जाति के आरक्षण को ‘‘मुर्खो को प्रोत्साहन‘‘ देने जैसा बताया । यह कांग्रेस की दलितों और पिछडे़ वर्गो के प्रति नफरत को दर्शाता है। वहीं डॉ. अम्बेडकर ने हिंदू कोड बिल मसूदा तैयार कर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक प्रगातिशील कानून बनाया था लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं किया जिससे आहत होकर डॉ. अम्बेडकर ने नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा देकर अपना विरोध जताया था।

admin

Related Posts

12वीं रिजल्ट: राजस्थान बोर्ड में बेटियों ने किया कमाल, दीपिका की 99.8% और नव्या मीणा की 99.6%

जयपुर   राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट Link आज 31 मार्च को सुबह…

तीन दिन में दूसरी बार बिगड़ी सेहत, मंत्री हेमंत मीणा अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने