आर अश्विन ने IPL करियर समाप्त किया, साझा किया अपना अगला प्लान

नई दिल्ली
महान ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL को भी अलविदा कह दिया है। बुधवार 27 अगस्त को उन्होंने आधिकारिक रूप से आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। वे अब भारत में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट को उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अलविदा कह दिया था। हालांकि, उन्होंने नया प्लान भी बताया है। अश्विन ने कहा है कि वे अन्य टी20 लीग्स में खेलते दिखाई देंगे।

आर अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आईपीएल से रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए लिखा, "खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।"

पिछले सीजन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए खेले, लेकिन परफॉर्मेंस उनकी अच्छी नहीं थी। ऐसे में उनको रिलीज किए जाने की संभावना था, लेकिन इससे पहले उन्होंने आईपीएल से रिटायरमेंट की ही घोषणा कर दी। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में आर अश्विन को खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन चेन्नई की पिचों पर भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। यहां तक कि वे बाद में तो प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिए गए थे।

आर अश्विन ने आईपीएल 2025 में कुल 9 मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले, जो पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही। इन मैचों में 7 विकेट ही उनको मिले। उनका इकॉनमी रेट 9.12 का रहा। सीएसके के लिए वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले छठे खिलाड़ी थे, जबकि पर्पल कैप की रेस में यानी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वे 49वें नंबर पर थे। ओवरऑल वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। उन्होंने 187 विकेट 221 मैचों में निकाले हैं।

admin

Related Posts

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

फ्लोरिडा दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स को 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी…

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

बेंगलुरु  बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है… शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया