रिंकू सिंह चयन पर उठा सवाल—कप्तान सूर्या ने कहा, ‘यही है टीम मैनेजमेंट का प्लान’

नई दिल्ली 
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत शानदार फिनिशर और मैच-विनर का तमगा हासिल करने वाले रिंकू सिंह पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से गायब हुए फिर स्क्वाड से भी पत्ता कट गया। वो भी तब जब उन्होंने जो कुछ भी सीमित मौका, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। डोमेस्टिक में भी अच्छा प्रदर्शन किया। आखिर रिंकू सिंह को टी20 स्क्वाड में जगह क्यों नहीं मिली? टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने इसका जवाब दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैच की सीरीज से पहले सोमवार को सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिंकू सिंह से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर शिवम दुबे क्यों जरूरी हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘आप किसी ऑलराउंडर की तुलना किसी फिनिशर से नहीं कर सकते। दुबे एक ऑलराउंडर हैं। 3 से 7 नंबर के सभी बल्लेबाज किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं। उदाहरम के तौर पर आप तिलक वर्मा को 6 नंबर पर बल्लेबाजी करते देख सकते हैं। जैसा कि आपने ऑस्ट्रेलिया में देखा, दुबे 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने गए। हमें वाकई लचीलापन चाहिए।’
 
रिंकू सिंह की बात करें तो उन्होंने अब तब 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 42.30 के औसत से 550 रन बनाए हैं। इनमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.76 का है।

शिवम दुबे की बात करें तो उन्होंने अब तक 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें 27.59 के औसत से उन्होंने 607 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं और स्ट्राइक रेट 138.26 है। इसके अलावा उन्होंने 21 विकेट भी झटके हैं।

 

admin

Related Posts

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली  भारत के 17 साल के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रच दिया है. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के…

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

नई दिल्ली   भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे