आरक्षण रोस्टर को लेकर उठ रहे सवाल, अंतिम तिथि 15 जून तक, सहायक प्राध्यापक के 31 पदों पर निकली भर्ती

भोपाल
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय ने सहायक प्राध्यापक के 31 रिक्त पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पहले यह प्रक्रिया 2022 में शुरूई हु थी। आरक्षण विवाद के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। अब फिर से इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया है।

बता दें कि विश्वविद्यालय में कुल 61 स्वीकृत पदों में से 30 भरे हैं और 31 रिक्त हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई थी, जिसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। बीयू के भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन के साथ ही आरक्षण रोस्टर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि पिछला विज्ञापन भी आरक्षण विवाद के चलते निरस्त किया गया था।

बता दें कि बीयू में 2014 में आखिरी बार सीधी भर्ती हुई थी। हालांकि इस रोस्टर में भी नियमों का पालन नहीं किया गया है। बीयू प्रबंधन का कहना है कि राज्य शासन के सभी नियमों को लागू कर रोस्टर तैयार किया गया है। यह विज्ञापन ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण के साथ जारी किया गया है।

इन विषयों में होगी भर्ती
जानकारी के अनुसार बायोकैमिस्ट्री, बायोसाइंस, बायोटेक्नोलॉजी, जैन-बौद्ध दर्शन, कॉमर्स, सतत शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, जेनेटिक्स, भूविज्ञान, लॉ, लिम्नोलाजी, मैनेजमेंट, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, प्राकृत, साइकोलॉजी, रीजनल प्लानिंग, संस्कृत और समाजशास्त्र विषयों में भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक है।

छह प्रतिशत पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित
इस बार 31 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 9, अनुसूचित जाति के 5, अनुसूचित जनजाति के 3 और ईडब्ल्यूएस के 4 पद हैं। कुल पदों में से 6 प्रतिशत यानी 4 पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

प्रक्रिया ऑफलाइन
बीयू ने आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन रखी है। अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद संबंधित दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र 15 जून तक विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय में जमा करना होगा।

  • admin

    Related Posts

    आईसेक्ट समूह के डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने मध्य प्रदेश के बजट पर जताई प्रतिक्रिया, बताए अवसर और चुनौतियां

    सीआईआई मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष और आईसेक्ट समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी द्वारा मध्य प्रदेश बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया…   भोपाल  प्रस्तुत सीआईआई मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष और आईसेक्ट…

    मंत्री-सांसद और विधायकों का हूटर मोह नहीं रुक रहा, मध्य प्रदेश पुलिस सख्ती करने से बच रही

    भोपाल  राजधानी में आपको हूटर प्रेमी बहुत दिख जाएंगे, जो खुलआम अपने वाहनों में हूटर लगाकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से वीवीआईपी कल्चर खत्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार