रिश्वतखोरी में फंसे PWD इंजीनियर, CBI ने दबोचा, करोड़ों की नकदी बरामद

जयपुर

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक्सईएन की इस गिरफ्तारी से न सिर्फ भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ बल्कि दिल्ली से जयपुर तक फैले उसके काले धन के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

सीबीआई की टीम ने योजना बनाकर 28 जुलाई को अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया। जांच एजेंसी को शिकायत मिली थी कि अभियंता निर्माण से जुड़े ठेकेदारों से लंबित बिल पास कराने के एवज में 3% रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये की तय घूस राशि के साथ अभियंता के पास भेजा। जैसे ही अभियंता ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, घात लगाए सीबीआई अधिकारियों ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने अभियंता के दिल्ली और जयपुर स्थित आवासों और कार्यालयों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान जांच एजेंसी को कुल 1.60 करोड़ रुपये नकद, बैंक खातों में जमा रकम, रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेज और कई संदिग्ध कागजात बरामद हुए।

सूत्रों के मुताबिक अभियंता की काली कमाई को रियल एस्टेट और अन्य निवेशों में लगाने के भी संकेत मिले हैं। जब्त दस्तावेजों को आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के साथ साझा किया जा रहा है ताकि पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें। साथ ही सीबीआई अब अभियंता के साथ पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस घोटाले में विभाग के और कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अंदर फैले पूरे भ्रष्टाचार नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में एक अहम कड़ी है। फिलहाल आरोपी अभियंता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है, और अन्य इंजीनियर भी जांच के दायरे में आ चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट

    जयपुर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास…

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

    जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान